कभी नहीं सोचा था कि विराट कोहली के साथ…, 15000 रन पूरे करने पर कप्तान शुभमन गिल ने कही दिल की बात

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार को तिरुवंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच से हुआ। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने मेहमानों को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए और भारत के सामने 296 रनों का लक्ष्य रखा। इस टारेगट को भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के शतक की मदद से आसानी से 41.4 ओवर में ही 50 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

कोहली के 15000 रन पूरा करने पर बोले गिल

विराट कोहली ने इस मुकाबले में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 88 गेंदों में 139 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ किंग कोहली ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। उन्होंने इसी पारी के साथ वनडे क्रिकेट में अपने 15 हजार रन पूरे किए। इस खास उपलब्धि पर किंग कोहली ने मैच के बाद कहा कि जो कुछ भी मैंने हासिल किया है उसके लिए ईश्वर का आभारी रहूंगा। मैच के बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ खास बातचीत में कहा कि “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं विराट कोहली के साथ तब बैटिंग कर रहा होऊंगा जब वे अपने 15000 वनडे रन पूरे कर रहे होंगे। इसके लिए मैं भाग्यशाली हूं।” भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा शेयर किए गए उसी वीडियो में बातचीत के दौरान कोहली ने कहा कि “अगर आप नंबर्स के हिसाब से देखेंगे तो यह एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। हालांकि, हमारा गोल बहुत सिंपल था कि मुश्किल और अलग-अलग परिस्थितियों में टीम को जीत कैसे दिलाना है। और मैं ऐसा पिछले कई सालों से करता आ रहा हूं।”

कोहली के साथ अब तक की यात्रा शानदार रही है

कप्तान शुभमन गिल ने आगे कहा कि शुरू से इन्हें देखने आदर्श मानने और यह देखने की कैसे मुश्किल परिस्थितियों में ये किसी भी चीज को संभव बनाते हैं से लेकर उनके साथ क्रीज में रहने तक और खुशी के ये पल शेयर करने तक की अब तक की यात्रा शानदार रही है और मैं उम्मीद करता हूं यह आगे भी यह इससे बेहतर तरीके से जारी रहेगी। कोहली ने कहा कि आप नंबर्स के लिए इतने लंबे समय तक खेल ही नहीं सकते। आप तभी इतने लंबे समय तक खेल सकते हो जब आप टीम को जिताने को देखते हो। मैं भारत के लिए इतना लंबा खेलने और इन नंबरों को अचीव करने के लिए सौभाग्यशाली हूं। गिल ने विराट कोहली की बैटिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि वे अपनी बल्लेबाजी को बहुत इंजॉय करते हैं और उनका कॉन्फिडेंस उन्हें औरों से अलग बनाता है। वे फील्ड में और ऑफ फील्ड भी पूरी तरह से विश्वास से भरे होते हैं।

कप्तान गिल के बारे में कोहली ने कही ये बातें

कोहली ने कप्तान गिल के बारे में बात करते हुए कहा कि “मैं इसे जब से टीम में आया है तभी से जानता हूं और इसके साथ बहुत ही सहज रूप में और मजाकिया तरीके से रहता हूं। विराट कोहली ने उनकी कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा कि फिलहाल गिल टीम के कप्तान हैं। मैं लंबे समय तक इस पोजीशन में रहा हूं और अब सीनियर प्लेयर हूं। जिस तरीके से हम दोनों के खेलने का तरीके और उसे इंजॉय करने और हंसते रहने का सलीका है उसको देखते हुए टीम का मनोबल भी बढ़ता है। क्योंकि जब एक कप्तान और सीनियर प्लेयर इस तरह से किसी भी मुकाबले को लेते हैं तो टीम का माहौल हमेशा हल्का और हेल्दी रहता है।”

कोहली ने बताया क्यों हैं शुभमन गिल टीम के कप्तान

अपने और शुभमन गिल के साथ में बैटिंग करने के दौरान होने वाली बातचीत के बारे में विराट कोहली ने बताया कि हम लोगों के बीच में नॉर्मल बातचीत होती है। विराट कोहली ने कहा कि “जब आप शुभमन गिल जैसे प्लेयर के साथ बल्लेबाजी करते हैं तो हम ज्यादा मैच के बारे में बात ही नहीं करते हैं। बस सीनियर प्लेयर होने के नाते जब किसी शॉट को खेलते वक्त गिल फंसता है तब जरूर कुछ चीजें शेयर कर देता हूं, लेकिन वैसे सामान्य चलता है। फील्डिंग के दौरान कुछ आइडिया देता हूं क्योंकि उस समय कप्तान के दिमाग में बहुत सारी बातें चल रही होती हैं।” विराट कोहली ने कहा कि “गिल के पास वो नजरिया है कि गेम को कैसे चलाना है क्या करना है क्या नहीं, यही कारण है कि वे टीम के कप्तान हैं।”

Leave a Comment