कप्तानी गई, टीम से निकाले गए… तिहरा शतक भी नहीं सलमान अली आगा को नहीं बचा पाया

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सलमान अली आगा के लिए पिछले कुछ महीने किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहे। अब हालात ऐसे हैं कि उनकी कप्तानी भी छिन गई है और टीम में जगह भी नहीं बची है।

इंग्लैंड दौरे पर सलमान अली आगा को लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था। बाबर आजम की इंजरी की वजह से उन्होंने कप्तानी की थी।

कप्तानी के बाद प्लेइंग इलेवन से ही बाहर

लीड्स टेस्ट के बाद उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन से ही बाहर कर दिया गया। इसके बाद हालात और खराब हो गए जब बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले ही उन्हें घर भेज दिया गया। लगातार झटकों के बीच आगा ने घरेलू क्रिकेट में जोरदार वापसी की कोशिश की। उन्होंने प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए तिहरा शतक जड़ा।

सलमान अली आगा टी20 टीम से भी ड्रॉप

इस बड़ी पारी ने उम्मीद जगाई कि सलमान अली आगा जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की सोच कुछ और ही निकली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव करते हुए सलमान अली आगा को पद से हटा दिया है। इतना ही नहीं, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली है।

52 मैच खेले और 50 में कप्तानी की

सलमान अली आगा ने 2024 में पहली बार पाकिस्तान की टी20 में कप्तानी की थी। उन्होंने करियर में 52 मैच खेले हैं और बार 50 मैचों में कमान संभाली। इस दौरान टीम को 31 जीत मिली। वहीं 18 मैचों में हार झेलनी पड़ी। वह बाबर आजम के बाद पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाले कप्तान है। हालांकि टी20 विश्व कप के साथ ही एशिया कप में टीम उनकी कप्तानी में कमाल नहीं कर पाई।

Leave a Comment