ऑस्ट्रेलिया WTC में नंबर-1 का ताज खोने की कगार पर, साउथ अफ्रीका की जीत कर सकती है भारत का बेड़ापार

2025-27 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अब गणित दिलचस्प होने शुरू हो गए हैं। मंगलवार, 27 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला शुरू होगा।

यह मैच ना सिर्फ साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम है, बल्कि इससे भारत-बांग्लादेश और न्यूजीलैंड जैसी टीमें भी प्रभावित होंगी।

दरअसल, मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम 75 प्रतिशत अंक (PCT) के साथ टॉप पर है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम के 66.67 प्रतिशत अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड की टीम 72.22 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम के 55.56 अंक हैं और वह साउथ अफ्रीका के बाद चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम इस तालिका में 51.52 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

केपटाउन में मंगलवार से खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका निर्णायक मुकाबले में अगर प्रोटियास टीम जीत हासिल करती है तो यह ऑस्ट्रेलिया के बहुत बड़ा धक्का होगा। इससे न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा फायदा होगा और वह ऑस्ट्रेलिया को दूसरे स्थान पर ढकेलते हुए टॉप पर पहुंच जाएगी। साउथ अफ्रीका की टीम और मजबूती से तीसरे स्थान पर काबिज हो जाएगी। बांग्लादेश की टीम फिलहाल चौथे स्थान पर ही रहेगी, लेकिन इस परिणाम से भारत-बांग्लादेश दोनों को फायदा होगा।

इस तरीके से हो सकता है भारत का बेड़ापार

ऑस्ट्रेलिया की टीम के नंबर 2 पर आने से भारत को तभी फायदा होगा जबकि वह अपने बचे हुए 7 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगा। भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अपनी साइकल के लगभग ज्यादातर मुकाबले खेल लिए हैं। अब भारत के पास सिर्फ दो सीरीज हैं। उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांच मुकाबले खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया अगर साउथ अफ्रीका से हारती है तो वह नंबर 2 पर रिप्लेस हो जाएगी। न्यूजीलैंड नंबर 1 पर रहेगा। ऐसे में भारत के पास आगामी सीरीज के दोनों टेस्ट मैच जीतकर न्यूजीलैंड को नीचे गिराने का मौका होगा। इसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत 5-0 से हरा देता है तो वह टॉप-2 में आसानी से पहुंच जाएगा और उसका मुकाबला या तो साउथ अफ्रीका या न्यूजीलैंड से होगा, क्योंकि भारत से पांच मुकाबले और 1 मैच साउथ अफ्रीका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए टॉप-2 पर फिनिश करना मुश्किल होगा। यह तभी संभव होगा जब न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें बचे हुए मैचों में बहुत बदतर प्रदर्शन करें। ऑस्ट्रेलिया के हारने से बांग्लादेश के लिए भी संभावनाएं पैदा होंगी, लेकिन उसे अपने बचे हुए मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

फिलहाल, पॉइंट्स टेबल को देखते हुए भारत और बांग्लादेश के लिए रांहे मुश्किल नजर आ रही हैं, लेकिन अगर टॉप की टीमों में से शीर्ष वाली नीचे खिसकती है और फिर खुद के पास न्यूजीलैंड को नीचे खिसकाने का मौका आता है तो निश्चित तौर पर भारत का बेड़ापार होने की संभावनाएं बन रही हैं। हालांकि, कौन किसको हराता है और टॉप-2 में कौन सी टीमें पहुंचती हैं, यह भविष्य के गर्त में है। फिलहाल, भारतीय टीम का अगला लक्ष्य न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतना होगा।

Leave a Comment