नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड मिला. भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराया. भारत ने चीन को 1-0 से शिकस्त दी.
भारत के खाते में आज 6 गोल्ड मेडल आए.
महिला हॉकी ने 44 साल बाद गोल्ड जीता. भारत के खाते में अब तक 16 गोल्ड मेडल आए.
एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड: -भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल -भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराया -भारत ने चीन को 1-0 से दी शिकस्त -भारत के खाते में आज 6 गोल्ड मेडल आए -महिला हॉकी ने 44 साल बाद जीता गोल्ड -भारत के खाते में अब तक 16 गोल्ड मेडल
आपको बता दें कि एशियन गेम्स 2026 में महिला हॉकी का फाइनल भारत और चीन के बीच हुआ. शुक्रवार को काकामिगाहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया.
भारतीय टीम के लिए इस मैच में इकलौता गोल लालरेमसियामी (10वें मिनट) ने दागा. भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है.