एबी डिविलियर्स-पीयूष चावला नंबर 1, रिचर्ड लेवी टॉप 3 से बाहर; साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड मैच के बाद WCL 2026 के शीर्ष 5 बल्लेबाज-गेंदबाज

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 (WCL) के 14वें मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को मात दी। एबी डिविलयर्स ने एक बार फिर बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। वह बल्लेबाजों की सूची में अब भी नंबर 1 पर मौजूद हैं।

टॉप 5 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं है। वहीं गेंदबाजों में इंडिया चैंपियंस के पीयूष चावला नंबर 1 पर हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए पहले तीन मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले रिचर्ड लेवी को इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ मौका नहीं मिला। वह अब टॉप 3 बल्लेबाजों से बाहर हुए लेकिन इस मैच में नहीं खेलने के बावजूद चौथे स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 76 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के जेपी डुमिनी नंबर 5 पर पहुंच गए हैं।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस-इंग्लैंड चैंपियंस मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके (4s) छक्के (6s)
एबी डिविलियर्स 4 4 237 79.00 211.61 14 20
रॉनी तालुकदार 4 4 189 47.25 152.42 16 10
रवि बोपारा 4 4 187 62.33 179.81 12 15
रिचर्ड लेवी 3 3 173 57.67 216.25 10 15
जीन-पॉल डुमिनी 3 3 169 84.50 170.71 11 13

साउथ अफ्रीका चैंपियंस-इंग्लैंड चैंपियंस मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

गेंदबाज मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
पीयूष चावला 4 15.2 92 7 15.14 106 0 0
इमरान ताहिर 4 16.0 96 7 16.29 114 0 0
एनामुल हक जूनियर 4 12.0 72 7 14.00 98 1 0
फवाद अहमद 4 15.0 90 7 19.43 136 0 0
धवल कुलकर्णी 3 12.0 72 7 17.43 122 1 0

सेमीफाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका चैंपियंस

इंग्लैंड चैंपियंश के खिलाफ इस मुकाबले में लगातार चौथी जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। क्योंकि उसके 8 अंक हो गए हैं और कोई भी टीम अब 8 अंक तक नहीं पहुंच सकती है। वहीं अपने पहले तीन मैच में से दो मुकाबले जीतकर आई इंग्लैंड चैंपियंस की टीम को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। अब बचे हुए तीन स्थानों के लिए बाकी पाचों टीमों के बीच टक्कर है।

WCL 2026: डिविलियर्स-डुमिनी के अर्धशतक, इंग्लैंड को हरा साउथ अफ्रीका चैंपियंस सेमीफाइनल में; अब भारत समेत 5 टीमों में टक्कर, देखें अंकतालिका

WCL 2026 में लगातार चौथी जीत के साथ साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड चैंपियंस की टीम को प्रोटियाज ने 9 रन से मात दी। अब अंकतालिका का खेल रोचक हो गया है और अंतिम 4 के लिए भारत समेत बची हुई पांचों टीमों में टक्कर है।

Leave a Comment