वह इकलौते भारतीय विकेटकीपर बन गए, जिन्होंने सभी SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ टेस्ट शतक लगाया.
इस अचीवमेंट के साथ ही ऋषभ पंत चारों SENA देशों में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में एशियन बैट्समैन की बात करें तो मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा, विराट कोहली और शामिल हैं.
9 टेस्ट शतक से साथ तीसरे सफल विकेटकीपर बने पंत
पंत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल विकेटकीपर-बैट्समैन में जगह और मजबूत की है. विकेटकीपर के तौर पर 9 टेस्ट शतकों के साथ अब वो तीसरे नंबर पर हैं. पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (17 शतक) और जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर (12 शतक) दूसरे नंबर पर हैं. लेस एम्स इस सूची में चौथे पायदान पर हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट शतक लगा चुके ऋषभ पंत
29 वर्षीय क्रिकेटर ने विदेशों में 7 और घरेलू मैदानों में 2 टेस्ट सेंचुरी लगाई हैं. SENA देशों के खिलाफ शतकों की बात करें तो पंत ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 114, 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 159, साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 और 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 146 रन बनाए थे. इसके बाद 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 और 118 रन बनाए . अब 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाकर 9वां टेस्ट शतक पूरा किया.
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 हजार रन पूरे
ऋषभ पंत ने इस पारी के दौरान एक और उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं. 2019 से 4 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन में खेलने के बाद वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल विकेटकीपर बने हुए हैं.
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
भारतीय विकेटकीपर पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनके छक्कों की कुल संख्या 108 हो गई है. उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 107 छक्के लगाए थे. इस लिस्टम में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ चार्ट में सबसे आगे हैं.