रेस्ट ऑफ इंडिया ने 2026 ईरानी कप का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया ने रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराया. दोनों ही पारियों में कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला, लेकिन उन्होंने कप्तानी शानदार की.
उपकप्तान सरफराज खान ने पहली पारी में 45 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में वह जीरो पर आउट हुए. मुकेश कुमार और स्मरण रविचंद्रन रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत के हीरो रहे.
रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 237 रन बनाए थे. इसके बाद जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाकर 41 रनों की लीड हासिल की. इसके बाद दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 319 रन बना डाले. इस तरह जम्मू-कश्मीर के सामने 278 रनों का लक्ष्य था. रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने घातक बॉलिंग की, और जम्मू-कश्मीर को दूसरी पारी में महज 111 रनों पर ऑलआउट कर दिया. दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने 6 विकेट झटके. वहीं आकाश दीप को तीन सफलता मिलीं.