इस हफ्ते मंगल-बुध की बदलेगी चाल, 9 से 15 नवंबर तक इन राशियों को मिलेगा फायदा

Saptahik Rashifal 9 to 15 November 2026 (साप्ताहिक भविष्यफल 9 से 15 नवंबर 2026): इस हफ्ते आपकी जिंदगी में कुछ बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं, चाहे बात करियर की हो, रिश्तों की या फिर आपसी बातचीत की. हफ्ते की शुरुआत तुला राशि के चंद्रमा के साथ हो रही है, जो 10 तारीख को वृश्चिक में चले जाएंगे. इसके बाद 12 नवंबर को चंद्रमा धनु में और फिर 15 को मकर राशि में जाएंगे. कामकाज के लिहाज से 12 नवंबर का दिन काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दिन मंगल सिंह राशि में आ रहे हैं. इससे आपके अंदर एक अलग ही जोश और कुछ नया कर दिखाने का जुनून जागेगा. वहीं, 13 नवंबर को बुध तुला में मार्गी हो रहे हैं, तो समझिए जो काम या बातचीत काफी समय से अटकी पड़ी थी, वो अब आगे बढ़ने लगेगी. बस एक बात का ध्यान रखें कि शुक्र अभी कन्या राशि में वक्री चल रहे हैं और कमजोर स्थिति में हैं. इसलिए लव लाइफ या रिश्तों के मामले में जल्दबाजी बिल्कुल न करें, थोड़ा सब्र और शांति बनाकर ही चलें.

यह हफ्ता आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा, लेकिन साथ ही थोड़ा इमोशनल भी बना सकता है. कुल मिलाकर खट्टा-मीठा सा अनुभव रहने वाला है. शुरुआत में चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे, जिससे लोगों के साथ तालमेल बिठाना और माहौल को संतुलित रखना आसान लगेगा. 10 नवंबर को जैसे ही चंद्रमा वृश्चिक में कदम रखेंगे, आप थोड़े ज्यादा भावुक या संवेदनशील महसूस कर सकते हैं. इसके बाद 12 नवंबर को चंद्रमा के धनु में जाने से मन में एक नई उम्मीद जगेगी और कुछ नया करने का मन करेगा. हफ्ते के जाते-जाते चंद्रमा मकर राशि में पहुंच जाएंगे, जो आपको अपने काम और रूटीन को लेकर थोड़ा गंभीर और अनुशासित बनाएंगे.


Find Your Mulank with a Simple Calculation

अपना मूलांक जानें

ग्रहों की बात करें तो बुध के मार्गी होने से पुरानी उलझनें सुलझेंगी और बातचीत में सुधार आएगा. 12 नवंबर को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपके अंदर एक अलग ही एनर्जी और लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलेगी. बस एक सलाह है कि जो भी बड़े फैसले लें, उनमें बिल्कुल जल्दबाजी न दिखाएं.

मेष राशि

इस हफ्ते आपका सारा ध्यान तीन चीजों पर टिका रहेगा – आपके रिश्ते, आपकी नौकरी-बिजनेस और आपकी जेब. 9 नवंबर के आसपास जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ बैठकर किसी जरूरी मुद्दे पर बात करनी पड़ सकती है. फिर 10 तारीख को चंद्रमा वृश्चिक में जा रहे हैं, तो इस दौरान थोड़ा संभलकर रहें. इस दौरान पैसों का लेन-देन और भावनाओं में आकर किए गए वादे आपको उलझा सकते हैं, जितना हो सके फालतू की किचकिच से बचकर निकलें.

12 नवंबर से हवा का रुख बदलेगा. घूमना-फिरना, पढ़ाई या काम के नए मौके सामने आ सकते हैं. इसी दिन मंगल सिंह राशि में आ रहे हैं, जिससे आपका अटका हुआ आत्मविश्वास वापस लौटेगा और कुछ नया करने का कीड़ा जागेगा. 13 नवंबर को बुध सीधे हो रहे हैं, यानी जो बातें अटकी पड़ी थीं, वो धीरे-धीरे सुलझने लगेंगी. हफ्ते के अंत तक काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए खुद को तैयार रखें.

उपाय: मंगलवार के दिन “ॐ मंगलाय नमः” का जाप करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

वृषभ राशि

इस हफ्ते आपको अपनी सेहत, दफ्तर और घर के बीच थोड़ा बैलेंस बनाकर चलना पड़ेगा, वरना तनाव बढ़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में ही ऑफिस का काम और रोजमर्रा की भागदौड़ आपको फुर्सत नहीं देगी. 10 तारीख के आसपास पार्टनरशिप और रिश्तों में थोड़ी खींचतान दिख रही है, चाहे लाइफ पार्टनर हो या फिर ऑफिस के सहकर्मी. इस दौरान बात-बात पर चिढ़ने के बजाय थोड़ा चुप रहना ही बेहतर रहेगा.

12 नवंबर के बाद पैसों की लेन-देन और पुराने वादों को लेकर जरा संभलकर रहे. इसी दिन मंगलदेव राशि बदलकर सिंह में आ रहे हैं, जिसकी वजह से घर में थोड़ी उथल-पुथल या भागदौड़ बढ़ सकती है. अच्छी बात यह है कि 13 तारीख से बुध सीधे हो रहे हैं, तो जो बातें मन में दबकर रह गई थीं, उन्हें आप खुलकर सामने रख पाएंगे. हफ्ते के जाते-जाते मन थोड़ा हल्का होगा, किसी लंबी यात्रा का प्लान बन सकता है या कुछ नया सीखने का मन करेगा.

उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं या घर पर ही उन्हें सफेद फूल चढ़ाएं.

मिथुन राशि

यह हफ्ता आपके लिए अपने क्रिएटिव शौक पूरे करने, पेंडिंग काम निपटाने और पैसों की प्लानिंग करने का बेहतरीन मौका लाया है.
9 तारीख के आसपास आपका मूड काफी रिलैक्स रहेगा. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने, बच्चों के साथ घुलने-मिलने या अपने किसी पसंदीदा शौक को पूरा करने का बढ़िया समय है. लेकिन 10 तारीख को चंद्रमा के वृश्चिक में जाते ही दफ्तर की जिम्मेदारियों और सेहत का ख्याल रखना जरूरी हो जाएगा. एक साथ दस काम अपने सिर पर न लें, वरना थकान हो जाएगी.

12 नवंबर से पार्टनरशिप और जरूरी बातचीत पर आपकी पकड़ मजबूत होगी. इसी दिन मंगल सिंह राशि में आ रहे हैं, जो आपको छोटी-मोटी यात्राओं पर ले जा सकते हैं और बातचीत में एक नया कॉन्फिडेंस भर देंगे. सबसे बड़ी राहत 13 नवंबर को मिलेगी जब बुध मार्गी हो जाएंगे. जितनी भी पुरानी गलतफहमियां थीं, वो चुटकियों में सुलझेंगी और अटके काम फिर से पटरी पर लौट आएंगे. हफ्ते के आखिर में आपका पूरा फोकस पैसों के लेन-देन और वादों को निभाने पर रहेगा.

उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं.

कर्क राशि

इस हफ्ते आपका ज्यादातर समय अपने घर-परिवार, दफ्तर की जिम्मेदारियों और कुछ नया करने में ही निकलने वाला है. सप्ताह शुरू होते ही घर के पेंडिंग काम और पारिवारिक मामले आपका ध्यान खींचेंगे. 10 तारीख के आसपास आप थोड़े ज्यादा भावुक महसूस कर सकते हैं. अपनी फीलिंग्स शेयर करने के लिए दिन अच्छा है, बस एक बात का ध्यान रखें कि बात-बात पर अपनों से चिढ़ने या बहस करने से बचें, वरना घर की शांति खराब हो सकती है.

12 तारीख के बाद आपकी सेहत और डेली रूटीन पटरी पर आने लगेगा. इसी दिन मंगल राशि बदलकर सिंह में आ रहे हैं, तो पैसों की आवक और कमाई के नए तरीकों पर आपका दिमाग दौड़ेगा. 13 तारीख आपके लिए राहत लेकर आ रही है. अगर जमीन-जायदाद या घर को लेकर कोई बातचीत लंबे समय से अटकी थी, तो वो अब सुलझ जाएगी. हफ्ते के अंत तक पार्टनरशिप और लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल काफी बढ़िया हो जाएगा.

उपाय: सोमवार को मंदिर जाकर भोलेनाथ पर सफेद फूल चढ़ा आएं.

सिंह राशि

इस हफ्ते आपके अंदर एक अलग ही एनर्जी दिखने वाली है. बातचीत के नए मौके मिलेंगे, करियर आगे बढ़ेगा और खुद को बेहतर बनाने का सही समय रहेगा. 9 तारीख के आसपास लोगों से मिलना-जुलना, नेटवर्किंग करना या किसी छोटी-मोटी यात्रा पर जाना आपके लिए बढ़िया रहेगा. लेकिन 10 तारीख को जैसे ही चंद्रमा वृश्चिक में जाएंगे, आपका पूरा ध्यान घर-परिवार के कामों पर टिक जाएगा. इस दौरान अगर घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो, तो खुद को शांत रखने में ही भलाई है.

12 नवंबर के बाद से माहौल पूरी तरह आपके फेवर में आने लगेगा. क्रिएटिविटी बढ़ेगी और लव लाइफ में भी खुशियां आएंगी. इसी दिन मंगल आपकी अपनी ही राशि, सिंह, में कदम रख रहे हैं. इससे आपका कॉन्फिडेंस, एनर्जी और कुछ बड़ा करने का जुनून एकदम चरम पर होगा. बस दूसरों पर अपनी चलाने या जल्दबाजी दिखाने से बचेगा. 13तारीख को बुध के मार्गी होते ही लोगों के साथ चल रही बातचीत की उलझनें दूर हो जाएंगी. हफ्ते के आखिर में आपका मन अपने काम के रूटीन को सुधारने और पेंडिंग टास्क निपटाने में लगेगा.

उपाय: रविवार के दिन किसी जरूरतमंद को थोड़ा सा गेहूँ या गुड़ दान कर दें.

कन्या राशि

इस हफ्ते पैसों का सही हिसाब-किताब, बातचीत और रिश्तों का संतुलन आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखेगा. शुरुआत में आपका दिमाग सिर्फ इस बात पर चलेगा कि पैसे कैसे बचाए जाएं और बजट को कैसे ट्रैक पर लाया जाए. 10 तारीख के आसपास किसी काम से छोटी यात्रा हो सकती है या कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. 12 तारीख आते-आते घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना पड़ेगा. इसी 12 नवंबर को मंगल सिंह राशि में जा रहे हैं, जो साफ संकेत दे रहे हैं कि हर बात में कूदने की जरूरत नहीं है. थोड़ा ब्रेक लें, शांत रहें और बेवजह के विवादों से दूर रहें. 13 नवंबर से जैसे ही बुध सीधे चलेंगे, कागजात से जुड़ी उलझनें और रुकी हुई बातचीत फिर से आसान हो जाएगी.

शुक्र अभी आपकी ही राशि में थोड़े कमजोर और उल्टी चाल में चल रहे हैं. इसलिए बात-बात पर दूसरों की कमियां निकालना या पार्टनर पर ताने कसना बंद करें, वरना रिश्ते में खटास आ सकती है. हफ्ते के आखिर में मन हल्का होगा, रोमांस बढ़ेगा और कुछ नया करने का मन करेगा.

उपाय: बुधवार को किसी को हरी सब्जियां दे दें या गाय को खिला दें.

तुला राशि

इस हफ्ते की शुरुआत सीधे आपकी ही राशि से हो रही है, तो जाहिर है सारा फोकस आपकी अपनी पर्सनालिटी, लुक और डेली रूटीन को सुधारने पर रहेगा. 10 तारीख के आसपास आपका दिमाग कमाई और पैसों की सुरक्षा की तरफ दौड़ेगा. इस दौरान जेब पर थोड़ा कंट्रोल रखें, क्योंकि बेफिजूल के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं. 12 नवंबर के बाद से बातचीत करने, जरूरी मीटिंग निपटाने या किसी छोटी यात्रा पर जाने के बढ़िया योग बन रहे हैं.

इसी 12 तारीख को मंगल सिंह राशि में आ रहे हैं, जिससे दोस्तों के साथ मिलना-जुलना बढ़ेगा और नेटवर्क मजबूत होगा. हफ्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि 13 नवंबर को बुध आपकी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं, तो जो बातें आप दिल में दबाकर बैठे थे या जो गलतफहमियां चल रही थीं, उन्हें आप एकदम साफ-साफ सुलझा पाएंगे. हफ्ते के आखिर में आपका मन घर-परिवार के साथ सुकून से वक्त बिताने का करेगा.

उपाय: शुक्रवार को माँ लक्ष्मी के चरणों में कोई भी खुशबूदार फूल (जैसे गुलाब या मोगरा) चढ़ा दें.

वृश्चिक राशि

इस हफ्ते आपका सारा ध्यान तीन चीजों पर रहने वाला है. आपकी अपनी प्राथमिकताएं, आपकी जेब और लोगों से आपकी बातचीत.
हफ्ते की शुरुआत में आपका मन थोड़ा अलग-थलग रहने और शांति में सोच-विचार करने का करेगा. लेकिन 10 तारीख को चंद्रमा आपकी ही राशि में आ रहे हैं, जहां वे थोड़े कमजोर पड़ जाते हैं. इसकी वजह से आपका मूड पल-पल बदल सकता है और मन में अजीब सी भावुकता आ सकती है. तनाव या गुस्से में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें.

12 तारीख के बाद से हालात सुधरने लगेंगे. आपका दिमाग पैसे बचाने और घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाने पर लगेगा. इसी दिन मंगल सिंह राशि में आ रहे हैं, तो ऑफिस में काम का बोझ और आगे निकलने की होड़ दोनों बढ़ेगी. राहत की बात यह है कि 13 नवंबर को बुध सीधे हो रहे हैं, यानी जो काम या बातचीत काफी समय से अटका था, वो अब आगे बढ़ेगी. हफ्ते के आखिर में आप काफी ठंडे दिमाग से अपने आगे के प्लान बना पाएंगे.

उपाय: मन को शांत रखने और हौसला बनाए रखने के लिए “ॐ हनुमते नमः” का जाप जरूर करें.

धनु राशि

इस हफ्ते आपका सारा ध्यान इस बात पर रहेगा कि दोस्तों और संपर्कों का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए और अपने काम को आगे कैसे बढ़ाया जाए. सप्ताह शुरू होते ही नेटवर्क बनाने और लंबी अवधि के प्लान पर काम करने का बढ़िया माहौल मिलेगा. पर 10 तारीख के आसपास मन थोड़ा शांत रहने का करेगा. उस समय जिन चीजों पर आपका कंट्रोल नहीं है, उनका बोझ अपने सिर पर मत लीजिए, फालतू की टेंशन लेने का कोई फायदा नहीं.

12 तारीख से माहौल पूरी तरह बदलने वाला है. चंद्रमा आपकी अपनी राशि में आ जाएंगे, जिससे खोया हुआ कॉन्फिडेंस और एनर्जी वापस लौट आएगी. इसी दिन मंगल सिंह राशि में जा रहे हैं, जो किसी यात्रा पर जाने, पढ़ाई-लिखाई या नए मौकों को भुनाने में आपकी पूरी मदद करेगा. 13 नवंबर को जैसे ही बुध सीधे (मार्गी) होंगे, जो प्लान अधर में लटके थे, वो फटाफट आगे बढ़ने लगेंगे. हफ्ते के आखिर में दिमाग सिर्फ पैसों की बचत और बजट संभालने पर चलेगा.

उपाय: घर के बड़ों या अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर ही कोई अहम फैसला लें.

मकर राशि

इस हफ्ते आपकी नौकरी, दोस्तों का दायरा और पैसों की जमा-पूंजी, ये तीन चीजें ही आपके दिमाग में घूमती रहेंगी. सप्ताह शुरू होते ही ऑफिस का काम सिर चढ़कर बोलेगा. ऐसे में अपने बॉस और सीनियर सहकर्मियों से बनाकर रखें, बेवजह उलझने में नुकसान आपका ही है. 10 तारीख के आसपास दोस्तों से मुलाकात और आगे के प्लान बनाने का मौका तो मिलेगा, पर साथ ही छोटी-मोटी गलतफहमियां भी हो सकती हैं. बात को दिल से लगाने के बजाय थोड़ा इग्नोर करना सीखें.

12 तारीख से दो-तीन दिन के लिए मन करेगा कि थोड़ा अकेले बैठें और आगे की प्लानिंग शांति से करें. इसी दिन मंगल सिंह राशि में आ रहे हैं, तो किसी के साथ दिए वादों या साझा पैसों के मामले में सतर्क रहना पड़ेगा. 13 नवंबर को बुध सीधे हो रहे हैं, जो आपके करियर के लिए बहुत राहत की खबर है. ऑफिस में जो बातचीत रुकी हुई थी, वो अब आगे बढ़ेगी. हफ्ते के आखिर में चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और मूड एकदम बढ़िया हो जाएगा.

उपाय: जब भी समय मिले, किसी जरूरतमंद बुजुर्ग की मदद कर दें.

कुंभ राशि

इस हफ्ते आपका सारा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने, कुछ नया सीखने और अपने रिश्तों को संभालकर रखने वाला है.
हफ्ते की शुरुआत में किसी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है, पढ़ाई का मन करेगा या आप आगे के बड़े प्लान बनाएंगे. पर 10 तारीख के आसपास दफ्तर का काम और जिम्मेदारियां अचानक आपके सिर पर आ सकती हैं. काम से भागने के बजाय उसे समय पर निपटाना ही अकलमंदी होगी.

12 तारीख के बाद दोस्तों और नेटवर्क के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा. लेकिन ध्यान रहे, 12 नवंबर को मंगल सिंह राशि में आ रहे हैं, जो रिश्तों में थोड़ी गर्माहट या गुस्सा ला सकते हैं. अपने लाइफ पार्टनर या बिजनेस पार्टनर से बात करते वक्त अपनी जुबान पर थोड़ा कंट्रोल रखें, बेवजह की बहस में पड़ने से कोई फायदा नहीं.

13 नवंबर से जैसे ही बुध सीधे चलेंगे, बातचीत में आ रही सारी अड़चनें और गलतफहमियां चुटकियों में दूर हो जाएंगी. हफ्ते के आखिर में आपका मन थोड़ा आराम करने, अकेले वक्त बिताने और खुद के बारे में सोचने का करेगा.

उपाय: राहु के बुरे प्रभाव से बचने और मन को शांत रखने के लिए “ॐ राहवे नमः” का जाप जरूर करें.

मीन राशि

इस हफ्ते आपको अपने काम-काज की भागदौड़ और निजी जिम्मेदारियों के बीच थोड़ा संतुलन बनाकर चलना पड़ेगा. हफ्ते की शुरुआत में आपका दिमाग पार्टनरशिप के पैसों, लेन-देन या किसी से किए वादों पर लगा रहेगा. 10 तारीख के आसपास किसी यात्रा का योग बन सकता है, कुछ नया पढ़ने का मन करेगा या फिर पूजा-पाठ में रुचि जागेगी. 12 तारीख आते-आते दफ्तर का काम एकदम से सिर पर आ सकता है और जिम्मेदारियों का बोझ महसूस होगा.

इसी 12 नवंबर को मंगलदेव सिंह राशि में जा रहे हैं, जिससे आप अपनी सेहत और रोज के रूटीन को सही करेंगे. 13 तारीख को बुध के सीधे (मार्गी) होते ही पैसों या निजी रिश्तों में अटकी हुई बातें आसानी से सुलझ जाएंगी. हफ्ते के आखिर में दोस्तों का साथ मिलेगा और आप भविष्य के लंबे प्लान बड़े आराम से बना पाएंगे. शनि महाराज अभी आपकी ही राशि में वक्री चल रहे हैं. इसलिए किसी भी चीज में जल्दबाजी न करें, धीरज रखें और अपने काम में अनुशासन बनाए रखें.

उपाय: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.

आनंद सागर पाठक

आनंद सागर पाठक जी को ज्योतिष और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का 25 साल से भी ज्यादा अनुभव है. उन्होंने दिल्ली के भारतीय विद्या भवन से ज्योतिष आचार्य की पढ़ाई की है. वे इंसानियत से गहरा जुड़ाव रखते हैं और लोगों के लिए दया, करुणा और सहानुभूति से भरे हुए हैं.

आनंद जी का जन्म झारखंड के धनबाद जिले के मैथन में हुआ, जो अपने मशहूर मैथन डैम के लिए जाना जाता है. वे अध्यात्म और वेदांत के गंभीर विद्यार्थी भी हैं. 2000 के दशक में वे इंडियाटाइम्स के एस्ट्रोस्पीक के स्थायी ज्योतिषी रहे. उन्होंने ज्योतिष और अध्यात्म पर कई किताबें लिखी हैं, जो अमेज़न किंडल पर उपलब्ध हैं.

शिरडी साईं बाबा के सच्चे भक्त आनंद जी मानते हैं कि उनका काम तभी सफल है, जब वे भगवान की कृपा और भरोसे से लोगों को उनकी मुश्किल घड़ियों में सहारा देते हैं. मंत्र, साधना और तपस्या से उन्होंने अपने मन पर नियंत्रण पाया और गहरी आध्यात्मिक उन्नति हासिल की.

साईं बाबा की कृपा से उनकी ज्योतिषीय समझ और भविष्यवाणियां बहुत सटीक होती हैं. वे ज्योतिष को सिर्फ भविष्य जानने का साधन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वालों की मदद का जरिया मानते हैं. इस समय वे Astropatri.com से जुड़े हैं और लोगों की ज़िंदगी में संतुलन, शांति और सकारात्मकता लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

अगर आप आनंदजी से संपर्क करना चाहते हैं तो [email protected] पर उन्हे ईमेल कर सकते हैं.

Read More

google button

Leave a Comment