इशान किशन नंबर 1, रोहित शर्मा टॉप-3 से बाहर; 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय

भारतीय क्रिकेट टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया तो वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम ने एशियन गेम्स 2026 में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता।

अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयार है जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज कड़ी टक्कर दे सकती है क्योंकि क्रिकेट के छोटे प्रारूप में वेस्टइंडीज मजबूत टीम माना जाती है।

इशान नंबर 1, रोहित हैं टॉप-3 से बाहर

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले बात अगर साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की करें तो इसमें इशान किशन पहले नंबर पर चल रहे हैं जो इन दिनों गजब की लय में हैं। इशान किशन ने इस साल अब तक खेले कुल 34 मैचों में 1179 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक भी शामिल है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं जिन्होंने 15 मैचों में 1095 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने 29 मैचों में 811 रन बनाए हैं।

साल 2026 में भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 25 मैचों में 628 रन बनाए हैं जबकि रोहित शर्मा 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 12 मैचों में 604 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल छठे स्थान पर हैं जिन्होंने 13 मैचों में 558 रन बनाए हैं तो वहीं विराट कोहली 9 मैचों में 552 रन बनाकर 7वें स्थान पर हैं। तिलक वर्मा ने 25 मैचों में 536 रन बनाए हैं और वो 8वें नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन 9वें तो वहीं शिवम दुबे 10वें स्थान पर हैं।

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय

इशान किशन- 1179 रन
शुभमन गिल- 1095 रन
अभिषेक शर्मा- 811 रन
श्रेयस अय्यर- 628 रन
रोहित शर्मा- 604 रन
केएल राहुल- 558 रन
विराट कोहली- 552 रन
तिलक वर्मा- 536 रन
संजू सैमसन- 535 रन
शिवम दुबे- 532 रन

शुभमन गिल नंबर 1, रोहित रहे कोहली से आगे; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर रहे जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली से आगे रहे।

Leave a Comment