“इतनी जल्दी उपकप्तान बनाना ठीक नहीं”, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने चयनकर्ताओं को चेताया

न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टी20 स्क्वॉड का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ दो ही मुकाबले खेलने का मौका मिला जिसमें वह एक मैच में अपने बल्ले से कमाल दिखाने में कामयाब रहे थे।

 खेलते हुए दिखाई देंगे, जिसमें उनके प्रदर्शन को लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं। वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 10 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके प्रदर्शन को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा देखने को मिल रही है। वहीं इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी वैभव ने 11 फर्स्ट क्लास मैं खेल लिए हैं जिसमें दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतने वाली ईस्ट जोन के स्क्वॉड का हिस्सा थे और उनको उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वैभव को लेकर साफ कर दिया है कि उनको लेकर रेड बॉल क्रिकेट में लीडरशिप का रोल देने के लिए चयनकर्ताओं को जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए।

दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान बनाना थोड़ा जल्दबाजी भरा फैसला

सचिन तेंदुलकर 3 नवंबर को रेडिट पर एक सवाल-जवाब के सेशन में शामिल हुए जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब दिया। इसी में एक फैन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पूछा कि उनको सिर्फ 15 साल की उम्र में लीडरशिप की जिम्मेदारी दिए जाने के बारे में आप क्या सोचते हैं? इसके जवाब में सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मुझे लगता है कि दलीप ट्रॉफी में वैभव को उपकप्तान बनाना थोड़ा जल्दबाजी भरा फैसला है। हमें उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में और मैच खेलने का मौका देना चाहिए और एक-एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए।

किस तरह से अपने फोकस को नहीं भटकने दें सचिन ने इस पर भी दिया जवाब

इसके अलावा सचिन सचिन तेंदुलकर ने अपने ध्यान को किस तरह से नहीं भटकने देने और फोकस करने के सही तरीके को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आपको कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करके सिर्फ अपनी सांस पर फोकस करने की कोशिश करनी चाहिए, इससे आपको डिस्ट्रैक्शन से निपटने में मदद मिलेगी और आप सही तरीके से फोकस कर पाएंगे।

वैभव के पास इमर्जिंग एशिया कप में खुद को साबित करने का मौका

बीसीसीआई की तरफ से 19 नवंबर से होने वाले इमर्जिंग एशिया कप के लिए तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलने वाली इंडिया-ए के जो स्क्वॉड का ऐलान किया गया है उसमें वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा को भी जगह मिली है। ऐसे में वैभव के पास इस टूर्नामेंट के जरिए खुद को साबित करने का शानदार मौका रहने वाला है जहां उनका अभिषेक के साथ ओपनिंग करना तय है। ऐसे में सीनियर भारतीय टीम में अपनी ओपनिंग की दावेदारी को और भी पुख्ता कर सकते हैं जहां पर अभी प्लेइंग 11 में उनकी जगह पूरी तरह से पक्की नहीं हो सकी है।

Leave a Comment