आपको नहीं पता कि हुआ क्या तो फैसला ना सुनाएं. यशस्वी जायसवाल अब किससे बहस में उलझे? सुनाई खरी-खरी

Yashasvi Jaiswal incident: यशस्वी जायसवाल लगातार चर्चा में हैं. तब से जब से उनकी और श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच लड़ाई हुई है. उस लड़ाई के बाद यशस्वी जायसवाल निशाने पर हैं.

यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई गेंदबाज से उलझकर सही किया या गलत, इस तरह की तमाम बातें चल रही हैं. क्या यशस्वी पर बैन लगेगा या उन्हें कोई और सजा मिल सकती है? ऐसी चर्चाएं भी सुर्खियों में हैं. इन सबके बीच लड़ाई वाली घटना को लेकर हर्षा भोगले ने भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है, जिनकी बातें सुनने के बाद यशस्वी तिलमिला से गए और कमेंट बॉक्स में जाकर उन्हें खरी-खरी सुनाई.

क्या यशस्वी जायसवाल ने लाइन क्रॉस की?- हर्षा भोगले

हर्षा भोगले ने क्रिकबज पर कहा यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई लड़ाई पर टिप्पणी की. भोगले ने कहा कि क्या यशस्वी ने लाइन क्रॉस कर दी? उनके मुताबिक अगर कोई कुछ कहता है तो सबसे अच्छा तरीका यही है कि चलते रहो. लेकिन, यशस्वी ने ऐसा नहीं किया. असिथा ने उनसे कुछ कहा तो वो वापस मुड़े और करीब आ गए. मेरे हिसाब से वो एक दूसरे के बहुत ज्यादा करीब आ गए.

 

भोगले ने वीडियो में आगे कहा कि जायसवाल से सिर्फ इतना ही कहूंगा कि हो सकता है कि जो शायद कहा गया, वैसा नहीं कहा जाना चाहिए था. लेकिन जैसा देते हो वैसा ही लेना भी पड़ता है. ऐसे में अच्छा यही है कि वहां से चले जाओ. उन्होंने कहा कि यशस्वी का टैलेंट शानदार है लेकिन उनके अंदर एक लड़ाकू स्वभाव भी है. इतनी असाधारण क्षमता वाले खिलाड़ी पर मैं ये नहीं चाहूंगा कि उनका वो स्वभाव, उनके शानदार बल्लेबाज वाले छवि पर हावी हो जाए. वे भड़काए गए थे, लेकिन ये टेस्ट मैच है, जहां वो खुद भी भड़काते हैं.

यशस्वी ने भोगले को दिया जवाब

हर्षा भोगले की इस टिप्पणी को सुनने के बाद यशस्वी ने उस पर तुरंत रिप्लाई दिया. उन्होंने उसके कमेंट बॉक्स में लिखा कि अगर आपको नहीं पता कि उसने क्या कहा तो कृपया अपना फैसला ना सुनाएं. अगर कोई लाइन क्रॉस करता है तो हमें ये बताना चाहिए कि भारत लड़ेगा और जवाब देगा

यशस्वी और असिथा की कब हुई लड़ाई?

यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो से भिड़ंत कोलंबो टेस्ट के पहले दिन हुई थी. ऐसा तब हुआ था जब असिथा ने उनका विकेट लेने के बाद उन्हें सेंड ऑफ देते हुए कुछ कहा था. असिथा की बातें सुनकर पवेलियन की तरफ बढ़ते यशस्वी वापस मुड़कर उनके पास आ गए थे.

Leave a Comment