आज महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है. रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच खेला जाएगा. यह इतिहास में पहली बार है जब जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई है.
आज 16 अक्टूबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है.
आज ही के दिन स्मृति मंधाना टीम इंडिया की फुल-टाइम कप्तान के रूप में पहली बार मैदान पर उतरेंगी. याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि वह बतौर प्लेयर टीम इंडिया के लिए खेलती रहेंगी. यहां जान लीजिए आज भारत और जिम्बाब्वे का पहला टी20 मैच कब और कहां लाइव देख सकते हैं.
कहां लाइव आएगा मैच?
भारत और जिम्बाब्वे का पहला टी20 मैच जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
टीवी के दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत-जिम्बाब्वे का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.
यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
पहली बार कप्तानी करेंगी स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना अब तक 18 टी20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुकी हैं. मगर यह कप्तानी उन्होंने तब-तब की, जब भारतीय टीम का रेगुलर कप्तान उपलब्ध नहीं था. अब स्मृति फुल-टाइम ऑल-फॉर्मैट कप्तान बन चुकी हैं. यानी आज जिम्बाब्वे के साथ भिड़ंत में वो पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर मैदान में उतरेंगी.
भारत का स्क्वाड: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत
जिम्बाब्वे का स्क्वाड: केलिस नधलोवु, बिलवेड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्जा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा
भारत-जिम्बाब्वे टी20 शेड्यूल:
16 अक्टूबर – पहला टी20 – भारत बनाम जिम्बाब्वे
18 अक्टूबर – दूसरा टी20 – भारत बनाम जिम्बाब्वे
20 अक्टूबर – तीसरा टी20 – भारत बनाम जिम्बाब्वे