नई दिल्ली(इंटरनेट डेस्क): तीन बार की आईपीएल चैंपियन रह चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस बार चौथी खिताबी जीत के लिए तैयार है। पिछले सीजन में केकेआर का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा था और उसे 14 मैच में सिर्फ 5 में ही जीत मिली थी।
अजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली इस टीम में इस बार फिन एलेन, सीफर्ट, रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।
कप्तान: अजिंक्य रहाणे
कोच: अभिषेक नायर
खिताबी जीत: 3 बार(2012, 2014, 2024)
केकेआर की ताकत
फिन एलन और टिम सीफर्ट के आने से टॉप ऑर्डर बेहद विस्फोटक हो गया है। रचिन रवींद्र मिडिल ऑर्डर में स्थिरता और स्पिन का ऑप्शन देते हैं। आंद्रे रसेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को लाना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। ग्रीन बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी में भी उतने ही असरदार हैं। श्रीलंका के मथीशा पथिराना के आने से डेथ ओवर्स में KKR की गेंदबाजी को काफी मजबूती मिलेगी।
वीकनेस
टीम ने कई पुराने दिग्गजों को रिलीज कर दिया है। नए खिलाड़ियों के लिए ईडन गार्डन्स के दबाव वाले माहौल में तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद टीम के पास बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज का विकल्प थोड़ा कम हुआ है। एक साथ 10 खिलाड़ियों को रिलीज करना और पूरी तरह नई कोर टीम बनाना जोखिम भरा हो सकता है।
केकेआर की टीम
रिंकू सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलेन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी दहिया, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, आकाश दीप, रचिन रवींद्र
कोलकाता का शेड्यूल
29 मार्च : मुंबई इंडियंस से मुंबई में
2 अप्रैल : सनराइजर्स हैदराबाद से कोलकाता में
6 अप्रैल: पंजाब किंग् से कोलकाता में
9 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स से कोलकाता में