अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, टारगेट डिफेंड करते हुए बने सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में 3 विकेट लेकर ना सिर्फ टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। टारगेट को डिफेंट करते हुए अर्शदीप सिंह अब टी20 क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

जी हां, इस लिस्ट में उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउदी को पछाड़ा है। बता दें, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी के दम पर 223 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना पाई। भारत ने यह मैच 14 रनों के अंतर से जीता। अर्शदीप सिंह ने 3 महत्वपूर्ण विकेट निकाले, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास

इन 3 विकेट के साथ अर्शदीप सिंह के नाम टारगेट को डिफेंड करते हुए बतौर तेज गेंदबाज सबसे अधिक 84 विकेट हो गए हैं। यह विकेट उन्होंने 57 पारियों में 20.79 की औसत, 8.84 की इकॉनमी और 14.1 के स्ट्राइक रेट के साथ निकाले। टिम साउदी 82 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। जसप्रीत बुमराह 72 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

टारगेट डिफेंड करते हुए T20I में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट-

अर्शदीप सिंह- 84

टीम साउदी- 82

जसप्रीत बुमराह- 72

मुस्ताफिजुर रहमान- 69

अली दाउद- 68

कैसा रहा IND vs WI तीसरा टी20?

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के तेजतर्रार अर्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 14 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

भारत के 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम शिमरोन हेटमायर (43 रन, 26 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और कामिल पूरन (42 रन, 27 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) की उम्दा पारियों के बावजूद सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। शमार स्प्रिंगर (11 गेंद में नाबाद 35, चार छक्के, दो चौके) ने अंत में तूफानी पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

भारत की ओर से अर्शदीप ने 44 रन पर तीन जबकि नमन धीर ने 39 रन पर दो विकेट चटकाए।

वेस्टइंडीज के मौजूदा भारत दौरे पर यह पहला मौका है जब कोई टीम लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही है।

Leave a Comment