अटल का शतक, राशिद के 4 विकेट. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रन से रौंदा, ट्राई सीरीज के फाइनल में की एंट्री!

Afghanistan Beat Zimbabwe: अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच UAE में ट्राई नेशन वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को रौंद दिया.

इसी के साथ अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में एंट्री कर ली है. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से बुरी तरह हराया. इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 136 रन पर ढेर हो गई.

इस मुकाबले में अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 102 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया. अटल के अलावा अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. इसके दम पर अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराया.

अटल ने ठोका शतक, जादरान 10 रन से चूके

मैच की बात करें, तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की. 50 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा, जबकि 190 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा. हालांकि इसके बाद विकेट गिरते रहे, लेकिन फिर भी अफगानिस्तान ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 294 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल ने 102 रनों की पारी खेली. वहीं, इब्राहिम जादरान अपने शतक से चूक गए. वह 96 गेंदों पर 90 रन बनाकर आउट हुए. उसके अलावा हशमतुल्लाह शाहिदी ने 28 रनों की पारी खेली, जबकि रहमनुल्लाह गुरबाज ने 26 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया.

राशिद के जाल में फंसा जिम्बाब्वे

295 रन के टारगेट का पीछा सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 136 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. सिर्फ 26 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे ने 3 विकेट खो दिए. इसके बाद कप्तान सिकंदर रजा ने 48 रन बनाकर बनाए और पारी को संभाला. उनके अलावा रयान बर्ल और ब्रायन बेनेट ने 31-31 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इसके चलते जिम्बाब्वे 136 रन पर ही सिमट गई और अफगानिस्तान के सामने 158 रनों से मैच हार गई. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने कुल 4 विकेट लिए. उनके अलावा फजलहक फारूकी ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद नबी और अल्लाह गजनफर ने 1-1 विकेट हासिल किए.

फाइनल में पहुंची अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर ट्राई नेशन वनडे सीरीज के फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. अफगानिस्तान 2 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है. अफगानिस्तान का नेट रन रेट जिम्बाब्वे और बांग्लादेश से काफी बेहतर है. अब अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक मैच बाकी है. अगर अफगानिस्तान इस मैच में जीत हासिल करता है, तो फाइनल में सीधे एंट्री हो जाएगी. वहीं, अगर अफगानिस्तान को हार भी मिलती है, तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर फाइनल में जगह मिल सकती है.

Leave a Comment