हर्षित राणा से उलझे पाकिस्तानी खिलाड़ी, अंपायरों ने कराया शांत; कप्तान तिलक वर्मा भी लड़ाई में कूदे

इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए एशिया कप 2026 राइजिंग स्टार्स के लीग मैच में जबरदस्त बवाल उस समय देखने को मिला, जब हर्षित राणा पवेलियन लौट रहे थे। हर्षित राणा एक फुल टॉस पर आउट हो गए थे और उस समय पाकिस्तान जीत से सिर्फ एक विकेट दूर था।

पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मिलकर हर्षित राणा को स्लेज किया था। ऐसा इसलिए भी था, क्योंकि हर्षित जब गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को स्लेज किया था। कप्तान तिलक वर्मा अपने खिलाड़ी के लिए पूरी पाकिस्तान की टीम से भिड़ गए थे। अंपायरों को भी बीच में आना पड़ा था।

मामला भारतीय पारी के 45वें ओवर की दूसरी गेंद का है, जब मोहम्मद इमरान रंधावा ने हर्षित राणा को एक फुल टॉस बॉल पर आउट कर दिया था। उस समय भारत को 9वां झटका लगा था। वहां से पाकिस्तान की जीत लगभग निश्चित लग रही थी ऐसे में उन्होंने हर्षित राणा के पवेलियन लौटने के बाद जमकर उन्हें सुनाया। वैसे तो इसका कोई सबूत अभी सामने नहीं आया है, लेकिन जिस तरह की बहस खिलाड़ियों के बीच हुई उसे देखकर लग रहा है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गाली-गलौज हुई थी। इसकी शुरुआत सूफयान मुकीम ने की थी और फिर पूरी टीम ने उन्हें जॉइन किया। दूसरे छोर पर खड़े तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भिड़ गए। अंपायर्स को भी बीच में आना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ।

 

 

हालांकि, हर्षित राणा को पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा उनको आउट करने के बाद स्लेज करना कोई हैरानी भरा नहीं था, क्योंकि हर्षित राणा जब गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने भी ऐसा ही किया था। वे कई बार बॉलिंग करते हुए स्लेज करते हुए नजर आए थे। विकेट लेने के बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वे कुछ बोलते दिखे थे। अंपायर ने उस समय भी बीच में आकर चीजों को संभाला था। अब देखना ये है कि क्या मामला इतना बड़ा था कि इसमें मैच रेफरी को आगे आना पड़ेगा? या फिर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच की इम्पोर्टेंस को देखते हुए इसे यूं ही जाने दिया जाएगा।

 

 

ये था इंडिया ए वर्सेस पाकिस्तान ए मैच का हाल

मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने 313 रन 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर बनाए थे। हसन नवाज ने 79, माज सदाकत ने 59 और फरहान यूसुफ ने 56 रनों की पारी खेली थी। कुछ और बल्लेबाजों को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे अर्धशतक तक भी नहीं पहुंचे। भारत के लिए 2-2 विकेट हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम को मिले। वहीं, भारतीय टीम 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत अच्छी नहीं मिली। 26 रन पर 2 विकेट भारत ने गंवा दिए थे। तिलक वर्मा ने 100, अभिषेक शर्मा ने 70 और शाहबाज अहमद ने 56 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन फिर भी भारत 265 रनों तक पहुंचा और मुकाबला 48 रनों के अंतर से हार गया।

Leave a Comment