स्मृति मंधाना का महारिकॉर्ड! दिग्गज महिला और पुरुष क्रिकेटर नहीं कर पाए ऐसा कमाल, हैरान हुआ क्रिकेट जगत

Smriti Mandhana: एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट के लिए कई मायनों में खास रहा। शेफाली वर्मा ने जहां 49 गेंदों में नाबाद शतक जड़कर तहलका मचाया, वहीं स्मृति मंधाना ने सिर्फ 19 गेंदों में 37 रन की पारी खेलते हुए ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो भारतीय क्रिकेट में पहले किसी बल्लेबाज के नाम नहीं था।

मंधाना अब महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पारी में 37 रन जोड़ते ही उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया। मंधाना के नाम अब 4788 T20I रन हैं, जबकि बेट्स के नाम 4758 रन हैं।

पुरुष क्रिकेट में भी सबसे आगे निकलीं

मंधाना का रिकॉर्ड सिर्फ महिला क्रिकेट तक सीमित नहीं है। 4788 रन के साथ वह पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। यानी भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाए।

यह तुलना खास इसलिए है क्योंकि कोहली और रोहित दोनों ही लंबे समय तक T20 क्रिकेट के सबसे बड़े रन स्कोररों में रहे हैं। अब अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में रन बनाने के मामले में मंधाना ने दोनों को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया में पुरुष क्रिकेट से अब तक इस मुकाम तक कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया है।

क्रम खिलाड़ी देश कैटेगरी

टी20 रन

1

स्मृति मंधाना भारत महिला 4,788

2

सूजी बेट्स न्यूजीलैंड महिला 4,758

3

बाबर आजम पाकिस्तान पुरुष 4,596

4

जॉस बटलर इंग्लैंड पुरुष 4,384

5

हरमनप्रीत कौर भारत महिला 4,287

100 छक्कों का भी बनाया रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन की पारी के दौरान मंधाना ने दो छक्के लगाए और T20I क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। इसके बाद इसी मैच में शेफाली वर्मा ने 100 छक्के पूरे कर मंधाना को पीछे छोड़ दिया।

एक ही मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात

दिलचस्प बात यह है कि भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। मंधाना के बाद शेफाली वर्मा ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 49 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए। उनकी पारी में नौ छक्के और तीन चौके शामिल रहे। इसके साथ ही शेफाली भारत के लिए महिला T20I में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। भारतीय टीम एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पहुंच गई है, फाइनल में श्रीलंका को हराते ही टीम इंडिया लगाकर दूसरी बार इन गेम्स में गोल्ड जीत लेगी।

Leave a Comment