स्टीव स्मिथ ने 226 पारियों में पूरे किए 11000 टेस्ट रन, जानिए सबसे तेजी से किसने किया है ये कमाल?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब हो गई लेकिन स्टीव स्मिथ ने इस दौरान एक बड़ा मुकाम हासिल किया. स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में 28 रन बनाए और इस दौरान उनके 11 हजार टेस्ट रन भी पूरे हो गए.(फोटो-पीटीआई)

स्टीव स्मिथ ने 226 पारियों में 11 हजार टेस्ट रन पूरे किए हैं. वो रिकी पॉन्टिंग के बाद 11 हजार टेस्ट रन बनाने वाले महज दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं. रिकी पॉन्टिंग ने स्मिथ से कम पारियों में ये मुकाम छुआ था. उन्होंने सिर्फ 222 पारियों में ये कमाल किया था. (फोटो-पीटीआई)

वैसे स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़, जैक कैलिस, महेला जयवर्धने, जो रूट, एलिस्टेयर कुक और शिवनारायण चंद्रपॉल जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है. स्मिथ ने इन खिलाड़ियों से कम पारियों में 11000 टेस्ट रन पूरे किए हैं. (फोटो-पीटीआई)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 11000 रन कुमार संगकारा ने बनाए हैं. उन्होंने सिर्फ 208 पारियों में ये कमाल किया है. ब्रायन लारा ने 213 पारियों में ये मुकाम हासिल किया. (फोटो-पीटीआई)

सचिन तेंदुलकर भारत के लिए सबसे तेजी से 11000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंन 223 पारियों में ये आंकड़ा छुआ था. (फोटो-GETTY IMAGES)

Leave a Comment