सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को संन्यास से पहले दिया बड़ा टारगेट, जानिए दिग्गज ने क्या कहा?

वेस्टइंडीज ने तीसरे और आखिरी वनडे में कप्तान शाई होप की नाबाद 162 रनों की पारी की बदौलत 352 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया लेकिन टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली।

जियो स्टार के एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की 92 रनों की पारी पर अपने विचार रखे, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी नाबाद शतकीय पारी और पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 की तैयारी के लिए टीम की रणनीति पर बात की।

रोहित के वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो

जियो स्टार के ‘हायर क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर ने बताया कि वे रोहित शर्मा के शतक से आठ रन दूर आउट होने से क्यों निराश थे। “रोहित के 92 रन पर आउट होने से मुझे निराशा इसलिए हुई क्योंकि वे शतक नहीं बना पाए और हो सकता है कि पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के बाद वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लें। और उस समय, जब वे संन्यास लेने का फैसला करें, तो मैं व्यक्तिगत रूप से चाहूंगा कि रोहित के वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो।

उन्होंने आगे कहा, ”अगर वे तीसरे वनडे में शतक बना लेते, तो वे अपने 36वें शतक के साथ उस उपलब्धि को हासिल करने के और करीब पहुंच जाते। मेरे लिए, यह एक खास बात है जब किसी खिलाड़ी के रिटायरमेंट के समय शतकों की संख्या उसकी उम्र से ज़्यादा हो। यह उनके करियर और इतने सालों तक बनाए रखे गए स्टैंडर्ड को दर्शाता है। इसीलिए मैं सच में चाहता हूं कि रोहित उस मुकाम तक पहुंचें। अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आखिरी साल में, मैं अपनी उम्र के बराबर टेस्ट शतक बनाना चाहता था, और मैं तीन बार 90 के स्कोर पर आउट हुआ था। अगर मैं वे शतक बना पाता, तो मेरे शतकों की संख्या मेरी रिटायरमेंट की उम्र, यानी 38, के बराबर हो जाती।”

शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद से रोहित शर्मा के बैटिंग स्टाइल में आए बदलाव पर गावस्कर ने कहा, “रोहित के बैटिंग स्टाइल में थोड़ा बदलाव आया है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर उन्होंने जो तरीका अपनाया था, उसमें वे पहली ही गेंद से आक्रामक खेल रहे थे, भले ही जल्दी आउट होने का खतरा हो। अब उन्हें एहसास है कि उनका विकेट कितना कीमती है। उस 2023 वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन वे ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो सिर्फ 30-40 रन बनाएं। वे शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं! इसलिए, उन्हें बड़े रन बनाते हुए देखकर मुझे खुशी होती है।”

उन्होंने आगे कहा, ”हां, मुझे पता है कि इस मैच में वे शतक लगाने से चूक गए, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने शतक लगाया था। यह अच्छी बात है कि वे समझ रहे हैं कि एक बल्लेबाज़ के तौर पर उनका काम शतक लगाना भी है। अगर वे बड़ा स्कोर करते हैं, तो 70-80 गेंदों में शतक बना लेते हैं, जो टीम के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि 50 ओवर के गेम में यह स्कोरिंग रेट बहुत अच्छा है। साथ ही, इससे वे सोशल मीडिया पर धीमी बैटिंग की आलोचना करने वालों से भी बचे रहते हैं।”

Leave a Comment