‘सिर्फ ये पैमाना होना चाहिए…’, BCCI अध्यक्ष ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर दिया बयान, बताया कैसे पेश करेंगे दावेदारी

Mithun Manhas On Virat Kohli Rohit Sharma: अगले साल अक्टूबर में शुरू होने वाले ICC वर्ल्ड कप 2027 में विराट कोहली रोहित शर्मा के खेलने पर जो सस्पेंस था, वो अब लगभग खत्म हो चुका है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया एक-एक शतक भी लगाया. इसके बाद से ही उनके फ्यूचर को लेकर उठ रहे सवाल थम गए हैं. वहीं, अब BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास का मानना ​​है कि उम्र उनके खेलने में रुकावट नहीं बनेगी.

रोहित-विराट को लेकर क्या बोले BCCI अध्यक्ष?

रोहित शर्मा विराट कोहली टी-20 टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारतीय जर्सी में नजर आते हैं. दोनों ही खिलाड़ी कई बार ये बात साफ कर चुके हैं कि उनका लक्ष्य अगले साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप है. उसमें वह खिताबी जीत दर्ज करना चाहते हैं. क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है कि साल 2027 में जब वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा, तब विराट कोहली 39 रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे. मगर, अब बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने साफ कर दिया है कि उम्र का रो-को के टूर्नामेंट में खेलने पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

 

 

मिथुन मन्हास ने कहा, “जहां तक बीसीसीआई की बात है, हम इस मामले में बोलने के पोजिशन में नहीं है. इसका फैसला सेलेक्टर्स कोच के हाथों में हैं. मगर मैं अपनी राय दूं तो, सेलेक्शन के लिए प्रदर्शन पैमाना होना चाहिए.”

मन्हास ने आगे कहा, “अगर कोई खिलाड़ी फिट है वो देश के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहा मैच जीता रहा है, तो हमें सिर्फ उस पर ही फोकस करना चाहिए. विराट, हार्दिक रोहित के टीम में रहने से गिल की काफी मदद होगी. बुमराह जैसे खिलाड़ी, जो गेंदबाजी कप्तान, वहीं कोई फील्डिंग कप्तान की भूमिका संभाल सकता है, जिससे वर्कलोड लोगों में बंट जाएगा.”

पिछली सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन?

विराट कोहली रोहित शर्मा पिछली बार वेस्टइंडीज के साथ खेली गई 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे. जहां, रोहित ने 3 मैचों की 3 पारियों में 75 के औसत से 239 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल रहा. तो वहीं, विराट कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में 84 के औसत से 168 रन बनाए, जिसमें उन्होंने भी एक शतक लगाया. दोनों ही खिलाड़ियों ने बल्ले से साबित कर दिया कि वह कमाल के फॉर्म में हैं वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

अब अगली बार रोहित शर्मा विराट कोहली की जोड़ी न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आने वाली है. दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें एक बार फिर सभी की नजरें रो-को पर टिकी होंगी, जहां वह अच्छा प्रदर्शन करके एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप 2027 की अपनी दावेदारी ठोकेगी.

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल

मैच

तारीख

मुकाबला

वेन्यू

पहला मैच

7 अक्टूबर 2027

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

केपटाउन

दूसरा मैच

10 अक्टूबर 2027

भारत vs पाकिस्तान

जोहान्सबर्ग

तीसरा मैच

14 अक्टूबर 2027

भारत vs अफगानिस्तान

त्श्वाने

चौथा मैच

17 अक्टूबर 2027

भारत vs क्वालीफायर A

ब्लूमफोंटेन

पांचवां मैच

24 अक्टूबर 2027

भारत vs जिम्बाब्वे

विक्टोरिया फॉल्स

Leave a Comment