Vaibhav Sooryavanshi 100 T20 Sixes: राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर बड़ा धमाका किया और और टी20 क्रिकेट का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 230 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 गेंदों पर 225.00 की स्ट्राइक रेट से 36 रन ठोके. उनकी इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उन्होंने मोहम्मद सिराज के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला और इसी के साथ टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए.
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 साल की उम्र में 100 टी20 छक्के पूरे किए हैं. वह 20 से कम की उम्र में 100 टी20 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ-साथ वह सबसे कम गेंदों में 100 टी20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन हैं. उन्होंने सिर्फ 514 गेंदों पर ये कारनामा किया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड करणबीर सिंह ने 817 गेंदों में 100 छक्के T20 क्रिकेट में लगाए थे. लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उनके मुकाबले 300 से भी कम गेंदे खेली हैं.
इसके साथ-साथ पारियों के मामले में भी वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे निकल गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 पारियों में 100 टी20 छक्के लगाए हैं. इससे पहले करणबीर सिंह ने 100 टी20 छक्कों के लिए 33 पारियां ली थीं.
MAKING IT A HABIT
Just Vaibhav Sooryavanshi with yet another high-intent knock
Updates
https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/LYEfiG4wnZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
20 साल की उम्र से पहले टी20 में सबसे ज्यादा छक्के
- वैभव सूर्यवंशी – 102
- रहमानुल्लाह गुरबाज – 90
- डेवाल्ड ब्रेविस – 73
- गुलसन झा – 53
- ईशान किशन – 53
IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल का भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह इस सीजन पावरप्ले के दौरान 30 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं. आईपीएल में ये पहला मौका है जब किसी बल्लेबाज ने एक सीजन में पावरप्ले के अंदर 30 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था. उन्होंने साल 2024 में पावरप्ले के अंदर 29 छक्के जड़े थे.

Just Vaibhav Sooryavanshi with yet another high-intent knock 
https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/LYEfiG4wnZ