सचिन तेंदुलकर वाले एलीट क्लब में शामिल हुए मार्को येन्सन

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ODI में 67 रनों से हरा दिया. 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड में खेले गए इस मुकाबले में टीम की जीत के हीरो रहे सेंचुरियन मैथ्यू ब्रिट्जके. लेकिन, मैच के दौरान मार्को येन्सन ने एक खास रिकॉर्ड बना लिया.

वो अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ एक एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

येन्सन का ऑलराउंड प्रदर्शन

मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बाॅलिंग का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट पर 297 रन बनाए. इस दौरान मैथ्यू ब्रिट्जके ने 112 रनों की पारी खेली. वहीं, मार्को येन्सन ने ऑलराउंड योगदान दिया. उन्होंने पहले बल्ले से तेजतर्रार 75 रन बनाए. फिर एक विकेट भी झटका. साउथ अफ्रीका के 297 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलियन टीम 230 रनों पर ही सिमट गई.

साउथ अफ्रीका की इस जीत में वैसे कई प्लेयर्स का योगदान रहा. लेकिन, मार्को येन्सन का ऑलराउंड प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. मिड‍िल ऑर्डर में बैटिंग करने उतरे येन्सन ने 59 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए. उनकी इस इनिंग्स के कारण साउथ अफ्रीकी टीम लगभग 300 रन तक पहुंचने में सफल रही. येन्सन ने इसके बाद बॉलिंग में 7 ओवर में 64 रन देकर एक विकेट झटका.

एलीट लिस्ट में हुए शामिल

येन्सन को विकेट एक ही मिला. लेकिन, 4 कैच लपककर वो एक एलीट लिस्ट में शामिल हो गए. वह उन प्लेयर्स के क्लब में शामिल हो गए, जिन्होंने एक ही ODI मैच में 50+ स्कोर, एक विकेट और 4 या उससे ज्यादा कैच लपके. इस सूची में उनसे पहले अब तक सिर्फ मार्नस लाबुशेन, यूनुस खान, सचिन तेंदुलकर और माइकल क्लार्क जैसे खिलाड़ी ही शामिल हैं.

प्लेयर

बनाम

स्थान

वर्ष

सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान ढाका 1998
यूनुस खान जिम्बाब्वे हरारे 2002
माइकल क्लार्क भारत मेलबर्न 2004
मार्नस लाबुशेन इंग्लैंड नॉटिंघम 2024
मार्को येन्सन ऑस्ट्रेलिया डरबन 2026

50 प्लस रन, 1 प्लस विकेट और 4 प्लस कैच (ODI)

वहीं, साउथ अफ्रीका की इस जीत के बाद कप्तान तेंबा बावुमा काफी खुश नज़र आए. उन्होंने अपनी टीम की जमकर तारीफ की. मैच के बाद उन्होंने कहा कि वो काफी संतुष्ट हैं. उनके मुताबिक, मैच के दौरान शुरुआती 10 ओवर्स में टीम दबाव में थी. लेकिन, उन्होंने स्थ‍िति को अच्छे से संभाला. वो इस बात से ज्यादा खुश नजर आए कि शुरुआती दबाव से निकलकर उनकी टीम मैच जीतने में सफल रही.

Leave a Comment