रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे चरण के मुकाबले में ओडीशा के खिलाफ केरल ने मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 6 विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक विकेटकीपर मोहम्मद अजहरुद्दीन अर्धशतक लगाकर क्रीज पर जमे हुए हैं जबकि आदित्य सरवटे उनका साथ दे रहे हैं।
केरल के लिए पहले दिन सचिन बेबी ने शानदार शतकीय पारी खेली।
सचिन बेबी ने बनाए 112 रन
ओडीशा ने इस मैच में केरल के खिलाफ टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। केरल के लिए पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक पी नायर अपना खाता भी नहीं खोल पाए और 7 गेंदों का सामना करते हुए शून्य पर आउट हो गए जबकि टीम के दूसरे ओपनर अभिषेक नायर ने 39 गेंदों पर 11 रन की पारी खेलने के बाद अपना विकेट गंवा दिया। टीम के अनुभवी खिलाड़ी जलज सक्सेना तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आए, लेकिन वो भी अपना खाता तक नहीं खोल सके और टीम को मुसीबत में डाल पवेलियन लौट गए।
सिर्फ 18 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी केरल की टीम काफी बड़ी मुसीबत में थी, लेकिन चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए सचिन बेबी ने टीम को संभालने की पूरी कोशिश करते हुए शतक लगाया। सचिन ने 235 गेंदों पर 111 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान एक छक्का और 11 चौके भी लगाए। कप्तान विष्णु विनोद ने 21 रन जबकि सलमान निगार ने भी इतने ही रन की पारी खेली। सचिन बेबी ने विकेटकीप अजहरुद्दीन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 141 रन की शतकीय पार्टनरशिप की।
केरल के विकेटकीपर अजहरुद्दीन ने भी बढ़िया इनिंग खेलते हुए पहले दिन 135 बॉल फेस करते हुए 6 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए और पहले दिन का खेल समाप्त होने पर बिना आउट हुए पवेलियन लौटे। उनका साथ दे रहे आदित्य सरवटे ने अब तक 10 बॉल पर 3 रन बनाए हैं और नाबाद हैं। पहले दिन केरल के खिलाफ ओडीशा के लिए ललित एम यादव और सौम्या ने 2-2 विकेट लिए जबकि राजेश और बादल को एक-एक सफलता मिली।
शाई होप टॉप पर, श्रेयस-संजू-अभिषेक नंबर 3; भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
इस टी20 सीरीज में शाई होप ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे बल्कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी पहले स्थान पर रहे। होप ने 5 मैचों में कुल 20 छक्के लगाए जबकि दूसरे स्थान पर भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ट रहे जिन्होंने भी 5 मैचों में 15 छक्के जड़े।