श्रीलंका का वो गालिबाज गेंदबाज असिता! जिसने यशस्वी को पीच पर दी गालियां, अब इस बल्लेबाज ने खोली पोल

India And Sri Lanka Test Match: वो एक दौर हुआ करता था जब कभी भारत पाकिस्तान और भारत ऑस्ट्रेलिया की टीम पिच पर आसने- सामने होती तो खिलाड़ियों के बीच तनातनी देखने को मिलती थी। समय के साथ टेक्नोलॉजी बढ़ने से पीच का विवाद थम सा गया, क्योंकि हर एक मोमेंट रिकार्ड होते और आईसीसी के कड़े होते रूल से सबको डर लगता कही खेल पर प्रतिबंध न लग जाए।

लेकिन भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर जमकर हुई गर्मागर्मी का सामने आया मामला एक नई बहस छेड़ दिया है कि आखिर आज भी भारत के खिलाड़ी जब बतौर मेहमान विदेशी सरजमी पर खेलते तो ग्राउंड पर उनके साथ बत्तमीजी होती है?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दूसरे दिन की घटना को लेकर अब विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बताया है कि आखिर उस वक्त हुआ क्या था।

गौरतलब है कि यह मुकाबला 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच हुआ था, जो ड्रॉ पर छूटा था। इस मैच में भारत ने पहले खेलकर 503/9 रन बनाकर पारी घोष‍ित की थी। वहीं श्रीलंका ने पहले 290 रन बनाए और बाद में 429/9 रन बनाकर पारी घोषित की थी। चूंकि भारतीय टीम गॉल में खेला गया पहला टेस्ट 165 रनों से जीती थी, ऐसे में भारतीय टीम ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी।

 

ग्राउंड पर दे रहा था लगातार गालियां

अब ध्रुव जुरेल ने आकाश चोपड़ा से बातचीत में कहा कि आउट होने के बाद यशस्वी चुपचाप ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे था। उसने कुछ नहीं कहा। अगर आप फुटेज देखें तो यशस्वी तुरंत पीछे मुड़ गया। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज उसे गालियां दे रहा था।

इसके बाद दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि यशस्वी और फर्नांडो लगभग आमने-सामने आ गए। श्रीलंकाई फील्डर्स ने दोनों को अलग किया और यशस्वी ड्रेसिंग रूम लौट गए।

ध्रुव जुरेल ने यशस्वी के बारे में क्या कहा?

जुरेल और यशस्वी  के लिए साथ खेलते हैं। उन्होंने बताया कि यशस्वी खुद कभी किसी के खिलाफ स्लेजिंग की शुरुआत नहीं करते, लेकिन अगर कोई उन्हें उकसाता है तो वह जवाब जरूर देते हैं।

जब आकाश चोपड़ा ने पूछा कि यशस्वी काफी ‘उत्साही’ खिलाड़ी हैं और सामने से कुछ मिले तो उसका जवाब देते हैं? इस पर जुरेल ने कहा- 100 फीसदी। वह कभी इसकी शुरुआत नहीं करता। मैंने उसे ऐसा करते कभी नहीं देखा। वह हमेशा अपनी बल्लेबाजी के बारे में सोचता रहता है। उन्होंने आगे कहा, लेकिन अगर आप हमें उकसाएंगे तो हम भी जवाब देंगे।

ICC ने दोनों खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना

इस प्रकरण के बाद  ने दोनों खिलाड़ियों पर 25 फिसदी का जुर्माना लगाया था। साथ ही दोनों खिलाड़ियों को एक-एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है।

Leave a Comment