शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में कोई भारतीय कप्तान नहीं कर पाया ऐसा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (4 नवंबर) से ऑकलैंड में पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का समापन 15 नवंबर को होगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी इस सीरीज में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के नियमित कप्तान हैं। हालांकि, गिल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में शुरुआती तीन मैचों में ही भारत की कमान संभालेंगे। उसके बाद गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट जाएंगे, जो 19 नवंबर से शुरू होगी। अय्यर न्यूजीलैंड के विरुद्ध चौथे और पांचवें वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वह इस फॉर्मेट में भारत के नियमित उपकप्तान हैं। लेकिन अय्यर जब वनडे टीम की कमान संभालेंगे तो ईशान किशन उनके डिप्टी होंगे।

गिल और अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका

गिल और अय्यर के पास आगामी वनडे सीरीज में 50 सालों का सूखा समाप्त करके इतिहास रचने का मौका होगा। दरअसल, न्यूजीलैंड की धरती पर अब तक किसी भारतीय कप्तान ने वनडे सेंचुरी नहीं लगाई है। भारतीय टीम 1976 से न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेली रही है। गिल ने 2019 में वनडे डेब्यू न्यूजीलैंड में किया था। उन्होंने पिछली बार न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज 2022 में खेली थी। वह अब बतौर कप्तान पहली मर्तबा यहां उतरेंगे। वहीं, अय्यर भी दो बार न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेल चुके हैं। उन्होंने यहां साल 2020 और 2022 में तीन-तीन वनडे मैच खेले थे। 31 वर्षीय भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं।

रोहित और विराट जमकर पसीना बहा रहे

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे सीरीज के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। अन्यूजीलैंड का यह दौरा दोनों खिलाड़ियों को अपने खेल को और बेहतर बनाने और 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले लय हासिल करने का एक और मौका देगा। अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर होने के बावजूद 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत की योजनाओं के लिए रोहित और कोहली अभी भी अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। कोहली वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के बाद उतरेंगे, जहां उन्होंने तीन पारियों में 168 रन बनाए थे। रोहित भी इस साल शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने 12 वनडे पारियों में 50.33 की औसत और 104.67 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए हैं। उनके कुल स्कोर में दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 138 रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने तीन पारियों में 75 की औसत से कुल 225 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था, और उनका सर्वोच्च स्कोर 101 रहा।

Leave a Comment