‘वो लड़ने का जज्बा रखते हैं…’, रवि शास्त्री ने यशस्वी जायसवाल को लेकर दिया बयान, जानें क्या-क्या कहा

Ravi Shahstri On Yashavi Jaiswal: न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे वेलिंगटन टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की. भले ही यशस्वी शतक से चूक गए हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया है.

जायसवाल ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ मिलकर 130 रनों की साझेदारी बनाई अपनी पारी में 16 चौकों की मदद से 85 रन ठोक दिए. उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजों को देखकर पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने यशस्वी की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि यशस्वी में विश्व क्रिकेट का अगला सुपरस्टार बनने की क्षमता है.

यशस्वी जायसवाल के लिए क्या बोले रवि शास्त्री?

 

 

वेलिंगटन टेस्ट में यशस्वी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को काफी प्रभावित किया है. शास्त्री ने जायसवाल की जमकर सराहना की उन्हें तीनों फॉर्मेट में खिलाने की गुहार लगाई है.

रवि शास्त्री ने कहा, “यशस्वी जायसवाल एक असाधारण प्रतिभा हैं. उनमें विश्व क्रिकेट का अगला सुपरस्टार बनने की क्षमता है. मुझे सच में लगता है कि उन्हें हर फॉर्मेट में खेलना चाहिए. यह बड़े अफसोस की बात है कि उनके पास इतना टैलेंट होने के बावजूद वे केवल टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. अगर तीनों फॉर्मेट में नहीं, तो कम से कम उन्हें वनडे क्रिकेट तो खेलना ही चाहिए. जरा देखिए कि वे कितनी तबाही मचा सकते हैं.”

“वे रन बनाने का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं. आखिरकार, रन सोने की तरह कीमती होते हैं. अगर आप टेस्ट क्रिकेट में सफल हो सकते हैं, तो व्हाइट बॉल क्रिकेट आपके लिए कुछ भी नहीं है. उनका स्वभाव बहुत बढ़िया है, उनमें गजब का धैर्य है वे जबरदस्त लड़ने का जज्बा रखते हैं.”

यशस्वी जायसवाल ने खेली ताबड़तोड़ पारी

 

 

वेलिंगटन टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई. उन्होंने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ मिलकर 130 रनों की साझेदारी बनाई कीवी गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया. जायसवाल ने शुरुआत में तो वक्त लिया धीमे बल्लेबाजी की. मगर, फिर 89 गेंदों पर 85 रनों की धाकड़ पारी खेलकर आउट हुए. यशस्वी ने अपनी पारी में 16 चौके लगाए. यशस्वी अपने शतक से महज 16 रन दूर थे, तभी मैट हैनरी ने उन्हें आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. गौर करने वाली बात है कि यशस्वी ने अपनी पारी में 64 रन तो चौकों की मदद से ही बनाए.

यशस्वी जायसवाल के आंकड़े

आंकड़ों की बात करें, तो यशस्वी जायसवाल ने अब तक भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 57 पारियों में उन्होंने 47.49 के औसत से 2612 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक 13 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 331 चौके 45 छक्के निकले हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 28 कैच लिए हैं.

यशस्वी जायसवाल कमाल के बल्लेबाज हैं. वह स्थिति को देखते हुए अपनी पारी को बुनना बखूबी जानते हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के बीच यशस्वी ने 12 मैच खेले हैं, जिसकी 21 पारियों में 41.66 के औसत से 875 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 3 शतक 4 अर्धशतक लगाए हैं.

Leave a Comment