‘वो रो रहा था…’ सिराज को नहीं खिलाने पर भारतीय क्रिकेटर्स के बीच छाई निराशा, पूर्व खिलाड़ियों ने पोस्ट कर जताई नाराजगी

Mohammed Siraj : आज से यानी 27 नवंबर (शुक्रवार) से भारत न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जा रहा है.

इस मैच के पहले दिन भारतीय फैंस का दिल जब टूट गया, तब कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया की इस मैच के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान किया. टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है. क्रिकेट जगत के कई दिग्गज जानकार उनको प्लेइंग-11 में जगह मिलने की उम्मीद कर रहे थे. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर भारत के पूर्व क्रिकेटर्स ने नाराजगी जताई है. इस लिस्ट में मोहम्मद कैफ से लेकर वसीम जाफर तक कई खिलाड़ी शामिल हैं. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

मुरली कार्तिक ने कहा बाहर बैठने पर हर्ट होता है

भारत के पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में जगह नहीं देने पर कहा कि, ‘वो (सिराज) एक इमोशनल इंसान हैं. हम सब प्लेयर्स के साथ खेले हैं. कोई होता है ड्रॉप करने पर नोर्मल रहता है. कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो खेलना चाहते हैं. उनको फर्क नहीं पड़ता, पावं में, सिर में, बॉडी में कहीं भी दर्द हो या कपकपी हो. वो सिर्फ खेलना चाहते हैं. वो जान देते हैं. वो अंदर से हर्ट होगा. उसे वनडे में, इंग्लैंड में वेस्टइंडीज में भी उन्हें बाहर बैठाया गया. किसी को खिलाना था तो उन्हें बैठया गया, ये प्लेयर को हर्ट करता है.

 

 

सिराज को नहीं खिलाने पर कैफ ने जताई नाराजी

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने पोस्ट कर लिखा, ‘यकीन करना मुश्किल है कि भारत के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद सिराज को फिर से बाहर कर दिया गया है. सिराज को बुमराह के साथ भारत के विदेशी टेस्ट बॉलिंग अटैक में सबसे पहले चुना जाना चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने खुद सिराज को वर्ल्ड-क्लास बॉलर कहा था बताया था कि वह अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं’.

 

 

मुनाफ ने भी सिराज के नहीं खेलने पर जताया गुस्सा

भारत के पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने एक्स पर लिखा कि, ‘एक बार फिर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. मुनाफ ने अपने एक ट्वीट में मौजूदा बॉलिंग अटैक पर भी सवाल खड़े किए. चलो, कोई बात नहीं अगर आप मोहम्मद सिराज मोहम्मद शमी को नहीं देख रहे हैं, लेकिन आपकी अगली बॉलिंग यूनिट कहां है, जो मैच जिताने में माहिर हो?

 

 

 

 

सिराज को बाहर करने पर हर्षा भोगले भी हुए निराश

भारत के क्रिकेट एक्सपर्ट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने पोस्ट कर लिखा, ‘सिराज अब भारत के छठे रैंक वाले तेज गेंदबाज हैं. मुझे यह बहुत गलत लगता है. इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में टेस्ट क्रिकेट में टॉप 5 विकेट लेने वालों में भारत के पास अब सिर्फ बुमराह के लिए जगह है. आप चाहते हैं कि बॉलर अच्छे से चुने जाएं, उनके पास बॉलिंग के लिए बेहतरीन कंडीशन हैं, लेकिन उन्हें पता होगा कि जब उनकी बारी आएगी तो उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे’.

 

 

वसीम जाफर ने सिराज को बाहर करने पर उठाए सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने पोस्ट कर लिखा, ‘ऐसा लगता है कि फैसले लेने वालों के अलावा, लगभग सभी का मानना ​​है कि सिराज प्लेइंग-11 में जगह के हकदार हैं. लेकिन, क्रेडिट वहीं मिलना चाहिए जहां मिलना चाहिए. बढ़ते दबाव बड़े पैमाने पर असहमति के बावजूद अपने फैसलों पर कायम रहने के लिए बहुत ज्यादा पक्का इरादा चाहिए. जब ​​लगभग हर कोई कुछ सोचता है, तो हर किसी में अपनी बात पर अड़े रहने की हिम्मत नहीं होती’.

 

 

मोहम्मद सिराज के साथ पहली बार हुआ ये काम

मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा साइकिल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वह इस साइकिल में अब तक 43 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. सिराज को इस साल सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है इस दौरान उन्होंने 5 विकेट चटकाए हैं. साल 2020 में डेब्यू करने के बाद यह पहला मौका है, जब सिराज किसी विदेशी टेस्ट सीरीज में बिना कोई मैच खेले लौटेंगे. उन्होंने भारत के लिए अब तक 40 मैचों की 90 पारियों में 144 विकेट टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए हैं.

Leave a Comment