वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर मिलेगा मौका? अभिषेक नायर के बयान ने दिल तोड़ा

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से लगातार भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बने हुए हैं। हालांकि अब उनको खेलने के मौके कम मिल रहे हैं और इस वजह से कई पूर्व क्रिकेटर्स ने सवाल खड़े किए हैं।

भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावनओं पर बात करते हुए कहा कि उन्हें अभी अपने मौके के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वैभव ने इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया था, जिसके बाद से उन्होंने टीम के लिए 8 मैच खेले हैं। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे।

संजू-अभिषेक की जोड़ी पर भरोसा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने वाली है। भारतीय टीम मंगलवार तक न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकती है। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए 8 मैचों में 246 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 186 रहा। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उसके बाद से उनको लेकर काफी चर्चा भी हुई है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पर भरोसा जताया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही।

वैभव को कब मिलेगा मौका?

अभिषेक नायर ने जियोस्टार से बातचीत में कहा, ”अक्सर, एक टीम की संस्कृति के लिए, अगर आप कोच या कप्तान हैं, तो सही फैसले लेना बेहद जरूरी होता है। अगर आप बिना सोचे-समझे फैसले लेते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी के करियर पर तो असर पड़ेगा ही, लेकिन टीम के कल्चर पर इसका असर उससे कहीं ज्यादा होगा। इसलिए मेरे हिसाब से फैसला यह होगा कि ‘वैभव, तुम्हारा समय आएगा, तुम्हें भी मौके मिलेंगे।’ हो सकता है किसी ऐसी सीरीज में जहां संजू न हों या आराम दिया गया हो, तब वह खेले।”

उन्होंने कहा, ”लेकिन जब तक टॉप में और तीसरे नंबर पर बाएं हाथ का बल्लेबाज है, आप हमेशा सोचेंगे कि इनके बीच में दाएं हाथ के बल्लेबाज का होना जरूरी है। इसलिए ये वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन के बारे में नहीं है। बात सिर्फ लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाए रखने की है, ताकि माइकल ब्रेसवेल जैसा गेंदबाज आकर पावरप्ले में ही अपने ओवर पूरे न कर सके।”

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि उन्हें लगातार अपने खेल और तैयारी की प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं उनसे यही कहता रहता हूं कि उन्हें मौका जरूर मिलेगा। अपनी प्रक्रिया में निरंतरता बनाए रखनी होगी और कभी-कभी इंतजार भी करना पड़ता है। हमारे पास दो शानदार सलामी बल्लेबाज हैं। वैभव के साथ हमारी बातचीत इसी विषय पर होती रही है।”

Leave a Comment