भारत ने पांच मैच की सीरीज के चौथे टी20 के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये। ऑकलैंड के ईडन पार्क में टॉस जीतने के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने प्रस्तोता रवि शास्त्री को बताया कि चौथे टी20 मैच के लिए उन्होंने अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये हैं।
श्रेयस अय्यर ने बताया कि तीसरे टी20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी को बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह इशान किशन की वापसी हुई है।
भुवनेश्वर कुमार को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है। भुवनेश्वर कुमार की जगह तेज गेंदबाज मयंक यादव की आखिरी एकादश में वापसी हुई है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच के बाद मयंक यादव प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए थे। न्यूजीलैंड की टीम एक बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है। न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ की वापसी हुई है।
चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए ये है भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
श्रेयस अय्यर ने कहा, ”हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम उसी रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं। पिछले मैच में पहले ओवर से ही खिलाड़ियों ने सकारात्मक सोच और अच्छे इरादे के साथ खेल दिखाया। मैदान पर रणनीति को जिस तरह से लागू किया गया, वह शानदार रहा।”
श्रेयस ने जताई पिच से उछाल मिलने की उम्मीद
ऑकलैंड के ईडन पार्क के मौसम के बारे में श्रेयस अय्यर ने बताया, ”हवा हर जगह हमारा पीछा कर रही है और ठंड भी बढ़ रही है। हमारे लिए पूरे मैच में दबाव बनाए रखना और विरोधी टीम को वापसी का मौका नहीं देना जरूरी है। खिलाड़ियों को भी यही संदेश दिया गया है। सभी खिलाड़ी उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि पिच पर उछाल और तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी।”
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव
टॉस हारने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, ”आज हमारे लिए एक नई शुरुआत है। इस मैदान पर गेंद में थोड़ा ज्यादा उछाल देखने को मिलता है। पिच भी अच्छी लग रही है। अगर बल्लेबाज शुरुआत में टिक जाते हैं तो वे बड़ा स्कोर बना सकते हैं। हमने अपनी रणनीति पर चर्चा की है।”
मिचेल सैंटनर ने बताया, ”इस शृंखला में हमारी बल्लेबाजी इकाई ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। हवा की वजह से आज गेंद को पकड़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। भारतीय टीम पावरप्ले में काफी आक्रामक बल्लेबाजी करती है। काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ की टीम में वापसी हुई है।
IND vs NZ: यहां देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच का स्कोरकार्ड और अपडेट्स
IND vs NZ 4th T20I Cricket Match, India vs New Zealand LIVE Scorecard: भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। यहां भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच का स्कोरकार्ड उपलब्ध है।