वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम घोषित, नए खिलाड़ी की हुई एंट्री, हार्दिक और पंत को नहीं मिला मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI और पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। ODI टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी बरकरार है, जबकि T20I टीम में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका मिला है।

कुलदीप यादव की भी T20I टीम में वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पहले तीन ODI खेले जाएंगे और इसके बाद पांच मैचों की T20I सीरीज होगी। ODI मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि T20I सीरीज लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेली जाएगी।

Leave a Comment