वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज

गौतम गंभीर ने वेलिंगटन में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद दुनिया को एक खास मैसेज दिया. मंगलवार को खेले तीसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया. 199 रनों के लक्ष्य को 40 गेंद शेष रहते हासिल किया.

टीम के नाम कई रिकार्ड्स दर्ज हुए, जैसे अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने 5 ओवर में ही टीम के 100 रन पूरे कर दिए. ये टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में टीम का शतक बन गया.

वेलिंगटन में मिली जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों वाला स्पेशल मैसेज दुनिया को दिया. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. डेरिल मिशेल की 89 रनों की पारी ने न्यूजीलैंड को 198 तक पहुंचाया था. इस पिच पर ये रिकॉर्ड ठीक ठाक था, लेकिन अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी की शतकीय साझेदारी ने इसे मामूली बना दिया.

गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेलिंगटन में मिली जीत के बाद अपने ‘एक्स’ पर टीम के खिलाड़ियों की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “Stay Humble.” यानी विनम्र रहो. कमेंट में फैंस ने गौतम के लिए प्यार भेजा. सभी ने टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी.

 

 

अभिषेक शर्मा को मिला POTM अवार्ड

इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्हे प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. 35 गेंदों में शतक पूरा करने वाले अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए. यानी 102 रन तो उन्होंने सिर्फ छक्के-चौकों से बना दिए थे.

अभिषेक ने विराट कोहली का टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा. ये अभिषेक का इस फॉर्मेट में 11वां शतक था. कोहली ने 10 शतक लगाए हैं. इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

Leave a Comment