विराट कोहली नंबर 1, रोहित शर्मा टॉप 5 में भी नहीं, शुभमन गिल भी आगे; ODI में सबसे तेज शतक लगाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

रोहित शर्मा भारत ही नहीं दुनिया के सिक्सर किंग हैं। उनके नाम वनडे समेत कुल मिलाकर पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हैं। उन्होंने सर्वाधिक तीन दोहरे शतक भी वनडे में लगाए हैं, लेकिन जब बात वनडे में सबसे तेज शतक की आती है, तो विराट कोहली नंबर 1 बल्लेबाज हैं।

क्रिकइंफो के आंकड़ों के मुताबिक रोहित शर्मा इस लिस्ट के शीर्ष 10 का हिस्सा हैं लेकिन टॉप 5 से बाहर सातवें स्थान पर हैं। उनसे ऊपर इस लिस्ट में शुभमन गिल, केएल राहुल, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गज शामिल हैं। विराट कोहली ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 52 गेंद पर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था।

विराट कोहली का नाम दो बार शामिल

खास बात यह है कि इस लिस्ट में 60 गेंद पर शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद तीसरे नंबर पर फिर से विराट कोहली का ही नाम है, जिन्होंने 61 गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 2013 में फिर से तूफानी शतक जड़ा था। फिर चौथे नंबर पर मौजूद मोहम्मद अजहरुद्दीन, पांचवें पर मौजूद केएल राहुल और छठे पर मौजूद शुभमन गिल, इन तीनों ने 62-62 गेंद पर शतक लगाया है।

रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का सबसे तेज शतक 63 गेंद पर अफगानिस्तान के खिलाफ 2023 में लगाया था। यह शतक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जड़ा था। उनका यह शतक सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में 7वें स्थान पर है।

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 भारतीय (सबसे कम गेंद)

खिलाड़ी रन कितनी गेंद पर 100 4s 6s बनाम स्थान तारीख
विराट कोहली 100 नाबाद 52 8 7 ऑस्ट्रेलिया जयपुर 16/10/2013
वीरेंद्र सहवाग 125 नाबाद 60 14 6 न्यूजीलैंड हैमिल्टन 11/03/2009
विराट कोहली 115 नाबाद 61 18 1 ऑस्ट्रेलिया नागपुर 30/10/2013
मोहम्मद अजहरुद्दीन 108 62 10 3 न्यूजीलैंड बड़ौदा 17/12/1988
केएल राहुल 102 62 10 5 नीदरलैंड्स बेंगलुरु 12/11/2023
शुभमन गिल 223 नाबाद 62 26 8 वेस्टइंडीज गुवाहाटी 30/09/2026
रोहित शर्मा 131 63 16 5 अफगानिस्तान नई दिल्ली 11/10/2023
युवराज सिंह 138 नाबाद 64 16 6 इंग्लैंड राजकोट 14/11/2008
केदार जाधव 120 65 12 4 इंग्लैंड पुणे 15/01/2017
सुरेश रैना 101 66 7 5 हॉन्गकॉन्ग कराची 25/06/2008

Leave a Comment