रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ इन खिलाड़ी की वापसी?

ई दिल्लीः बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने मंगलवार को अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम चुन ली। यह सीरीज़ 13 सितंबर को नई दिल्ली में शुरू होगी और इसके बाद 2026 में एशियाई खेल होंगे।

चोट के कारण ब्रेक लेने के बाद कई बड़े खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। वापसी करने वाले सबसे बड़े खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने आखिरी बार 16 जुलाई को इंग्लैंड में भारत के लिए वनडे मैच खेला था। उस मैच में उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी और तब से वह बाहर चल रहे थे।

भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन,इशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा। नोट: बुमराह, रेड्डी, वाशिंगटन और राणा का चयन फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर।

बुमराह के साथ-साथ नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी टीम में शामिल किया गया है, जो सभी चोट से उबर रहे थे। BCCI की एक विज्ञप्ति के अनुसार उनकी अंतिम उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। इस बीच चयन समिति ने 8 खिलाड़ी को बाहर कर दिया। ये 8 खिलाड़ी जिम्बाब्बे दौरे पर खेले थे।

सीरीज का कार्यक्रम:

13 सितंबर : पहला टी20, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली

15 सितंबर : दूसरा टी20, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली

17 सितंबर : तीसरा टी20, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली।

चयन समिति ने रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह बाहर का रास्ता दिखाया है। चयनकर्ताओं ने इस महीने के अंत में आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम के समान ही टीम का चयन किया है।

अफगानिस्तान की ‘मेजबानी’ में भारत के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। टीम में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी शामिल किया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) की मेजबानी में होने वाली इस सीरीज के लिए इन तीनों की उपलब्धता भी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को चुना गया है जो इस महीने के अंत में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद टीम से बाहर हुए बुमराह की भारतीय टीम में वापसी हुई है। चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में भी नहीं खेल सके थे।

Leave a Comment