ये क्या कर दिया भाई! कोलंबो में ऋषभ पंत से हुआ बड़ा नुकसान, 95 मीटर का लंबा छक्का ठोककर तोड़ डाला सोलर पैनल

Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने भारत श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोट के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. 23 अगस्त से शुरू हुए भारत-श्रीलंका के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत चोटिल हो गई थे.

उन्हें लहिरु कुमार की बॉल कलाई पर लगी थी. इसके बाद वो मैदान से रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए थे. आज पंत दूसर दिन सारांश जैन के आउट होने के बाद क्रीज पर वापस आए. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की पहली पारी में ही धमाल मचा दिया. पंत ने एक गंगुनचुंबी छक्का जड़कर कोलंबो में बड़ा नुकसान कर दिया.

ऋषभ पंत ने कोंलबो में तोड़ा सोलर पैनल

दरअसल, आज जब ऋषभ पंत ने भारत के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो एक बार फिर लाहिरू कुमारा ने उन्हें तेज बाउंसर डाला. इस बाउंसर पर पंत ने इस बारे एक बड़ा छक्का ठोक डाला. लाहिरू कुमारा की शॉर्ट बॉल को ऋषभ पंत ने पुल कर दिया 95 मीटर का छक्का लगाया. ये छक्का मैदान के बाहर जाकर गिरा.

आपको बदा दें कि, ऋषभ पंत का ये छक्के मैदान के बाहर लगे हुए सोलर पैनल पर जाकर गिरा. गेंदबाज की बॉल ऋषभ पंत के बल्ले से तेजी के साथ निकली इस बॉल ने सोलर पैनल को तोड़ दिया. वीडियो में साफ देखा गया कि सोलर पैनल में क्रेक आ गया. ये ऋषभ पंत की पावर को भी दिखाता है.

 

 

उनका ये छक्का स्टेडियम के बाहर छत के ऊपर गिरा. छत पर एक सोलर पैनल लगा हुआ था. उनके इस छक्के से वो सोलर पैनल भी टूट गया. इससे श्रीलंकाई खिलाड़ियों फैंस को उनकी ताकत का नमूना साफ तौर पर देखने के लिए मिल गया. इस मैच में ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

 

 

ऋषभ पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 15 बॉलों का सामना करते हुए सिर्फ 3 रन बनाए. आज दूसरे दिन उन्होंने अपनी पाकी को आगे बढ़ाया 89 बॉल में 6 चौके 2 छक्कों की मदद से कुल 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. पंत को केशर नुवांथा ने लाहिरु उदारा के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने आउट होने से पहले टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया.

 

 

कैसा रहा पहले दिन का खेल

टीम इंडिया ने पहले दिन 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बनाए. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहले दिन देवदत्त पडिकक्ल ने शतक लगाया. उन्होंने 117 रनों की पारी खेली. गिल ने भारत के लिए 50 रनों की इनिंग्स खेली. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों का योगदान दिया. वहीं रविंद्र जडेजा ने 43 रनों का योगदान दिया. केएल राहुल के बल्ले से भी 18 रन निकले. दिन के खेल की समाप्ति तक भारत के लिए ध्रुव जुरेल 7 सारांश जैन 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Leave a Comment