भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच तिरुअनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व बैटर आकाश चोपड़ा ने बताया।
आकाश चोपड़ा ने अपनी इस टीम में ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं दी तो वहीं उन्होंने नंबर 4 के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को पूरी तरह से फिट बताया। आकाश ने कहा कि रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली टॉप-3 होंगे और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
प्लेइंग इलेवन में कहीं फिट नहीं होते यशस्वी
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि श्रेयस अय्यर के नहीं होने से टीम के लिए नंबर 4 पर कौन होगा और इसके लिए ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल दावेदार हैं। हालांकि यशस्वी पूरी तरह से ओपनर हैं ऐसे में वो इस नंबर पर खेलें इसकी संभावना कम है यानी इस क्रम पर ऋतुराज गायकवाड़ को ही मैं सपोर्ट करूंगा। अगर यशस्वी को प्लेइंग इलेवन में फिट करना है तो गिल तो तीसरे नंबर पर आना होगा और कोहली को चौथे नंबर पर, लेकिन ऐसा होता दिखता नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता है कि गिल,रोहित या कोहली अपनी जगह छोड़ना चाहेंगे और ऐसे में यशस्वी कहीं फिट नहीं होते दिख रही हैं यानी वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। आकाश ने आगे कहा कि मैं अपनी इस प्लेइंग इलेवन में पांचवें नंबर पर केएल को राहुल को रखूंगा जबकि टीम में दो ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी होंगे। टीम में स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव होंगे जबकि तीन गेंदबाज के रूप में गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज होंगे। आकाश ने कहा कि हित और विराट के बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है। हम उन्हें खेलते हुए देखेंगे और वे दोनों रन बनाएंगे और शुभभम गिल भी साथ ही मुझे उम्मीद है कि तीनों ही रन बनाएंगे।
पहले वनडे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
रोहित शर्मा टॉप पर, सचिन-गेल-कोहली नंबर 3; वनडे में सबसे ज्यादा 150+ पारी खेलने वाले दुनिया के टॉप-3 बल्लेबाज
रोहित शर्मा वनडे प्रारूप में 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जबकि इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के साथ कोहली और क्रिस गेल संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।