यशस्वी-राहुल ओपनर, देवदत्त नंबर 3, नितीश रेड्डी भी शामिल; पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड की टीम ने पिछले भारत दौरे पर टीम इंडिया को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था, लेकिन अब बारी भारत की है। भारत ने न्यूजीलैंड दौरे पर मेजबान टीम को पहले टी20 और फिर वनडे सीरीज में हराया था और अब बारी टेस्ट सीरीज की है।

भारत की टीम काफी मजबूत है और शुभमन गिल की टीम अगर पूरे लगन के साथ खेल जाती है तो कीवी टीम को 2-0 से हरा सकती है और सबसे बड़ी बात ये कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल के लिए भारत के लिए जरूरी है।

नितीश रेड्डी को मिल सकता है मौका

भारतीय टीम के पास वर्ल्ड क्लास प्लेयर्स की कमी नहीं है और पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की तरफ से पारी की शुरुआत केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल करेंगे जो इस टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ दो शतक लगाकर अच्छी लय में है। तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल होंगे जिनका फॉर्म इस वक्त शानदार है और न्यूजीलैंड ए के खिलाफ उनका भी बल्ला चला था।

भारत की बैटिंग क्रम में इससे बाद शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल होंगे जबकि टीम में दो ऑलराउंडर को मौका दिया जा सकता है। रविंद्र जडेजा टीम में स्पिन ऑलराउंडर के रूप में होंगे जबकि नितीश कुमार रेड्डी फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में शामिल किए जा सकते हैं। नितीश रेड्डी के रहने से भारत के पास 8 नंबर तक बल्लेबाजी होगी। टीम में तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में जरूर होंगे, लेकिन तीसरे पेसर के रूप में टीम में गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

पहले टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी।

भारत की टीम: यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, गुरनूर बराड़।

न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग।

आर्यवीर की बैटिंग में है पिता वीरेंद्र सहवाग की झलक, 297 रन की पारी खेलकर आए थे सुर्खियों में; U19 एशिया कप में किया कमाल

आर्यवीर सहवाग काफी हद तक अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की तरह ही बैटिंग करते हैं, लेकिन कुछ मामलों में दोनों बिल्कुल अलग हैं। अंडर 19 एशिया कप 2026 में अपने प्रदर्शन के बाद आर्यवीर अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की छवि से बाहर निकलते नजर आए।

Leave a Comment