यशस्वी-आयुष OUT, सूर्यांश-अंगकृष IN, सरफराज-मुशीर भी शामिल; रणजी ट्रॉफी के दूसरे मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान हो गया है। मुंबई पहले चरण में अपना दूसरा मुकाबला अब हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 18 से 21 अक्टूबर तक बिलासपुर में खेलेगी। ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और टॉप ऑर्डर विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को इस मुकाबले के लिए टीम में जगह मिली है।

इस मैच के लिए टीम के शीर्ष क्रम में बदलाव किए गए हैं। उपकप्तान आयुष म्हात्रे दाएं पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण मुकाबले से बाहर रहेंगे। वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड में तीन मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के लिए भारत ए टीम से जुड़ गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में मुंबई को नई सलामी जोड़ी के साथ उतरना होगा।

सूर्यांश शेडगे हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज में भारत ‘ए’ की ओर से खेले थे। मेजबान भारत ‘ए’ को इस सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई की टीम को पूर्व कप्तान शार्दुल ठाकुर की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। वह अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लगने के बाद अब भी वापसी की कोशिश में जुटे हैं।

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई की टीम

सिद्धेश लाड (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, सूर्यांश शेडगे, दिव्यांश सक्सेना, सरफराज खान, मुशीर खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमले।

चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से दी थी मात

रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में मुंबई ने जीता से आगाज किया था और चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से मात दी थी। तुषार देशपांडे ने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 विकेट लेने के अलावा 47 गेंद पर 44 रन की पारी भी खेली थी। मुंबई के लिए शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने भी दूसरी पारी में 3-3 विकेट लिए थे। इस मैच में मुंबई ने पहली पारी में 429 रन बनाए। चंडीगढ़ पहली पारी में 78 और दूसरी पारी में 196 रनों पर आउट हो गई।

पृथ्वी शॉ कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी, वैभव-विक्की भी शामिल; रणजी ट्रॉफी के दूसरे मैच के लिए महाराष्ट्र की टीम का ऐलान

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले चरण में महाराष्ट्र की टीम दूसरे मुकाबले में झारखंड का सामना करेगी। पहले मैच में टीम ने सर्विसेज को मात दी थी। दूसरे मैच के लिए ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में वापसी हुई है। वहीं पृथ्वी शॉ ही इस टीम की कमान संभालेंगे।

Leave a Comment