मुंबई इंडियंस को अलविदा कहेंगे हार्दिक? पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड की चर्चा तेज, बदले में MI को मिलेगा ये दिग्गज खिलाड़ी!

आईपीएल 2027 से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2026 के बाद से ही हार्दिक के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. बताया जा रहा है कि कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखा रही हैं.

हालांकि, वो पंजाब किंग्स टीम में शामिल होने की संभावना है. वहीं, MI को अर्शदीप के रूप में एक धाकड़ गेंदबाज मिल सकता है.

क्या है पूरी डील?

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है. अगर यह डील पूरी होती है, तो आईपीएल 2027 से पहले इसे बड़ा बदलाव माना जाएगा. अब तक हार्दिक का नाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों से जुड़ रहा था, लेकिन पंजाब किंग्स उन्हें अपने साथ जोड़ने की दौड़ में आगे निकलती दिख रही है.

अर्शदीप मुंबई में मचाएंगे धमाल!

इस ट्रेड के बदले मुंबई इंडियंस को अर्शदीप सिंह के रूप में भारतीय टीम का अनुभवी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मिल सकता है. वहीं, विष्णु विनोद टीम के लिए विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी का विकल्प होंगे. वह पहले भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं. अगर अर्शदीप पंजाब किंग्स से अलग होते हैं, तो टीम उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को ट्रेड करने पर विचार कर सकती है.

स्टोइनिस और मोहसिन खान की भी चर्चा तेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब किंग्स लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ भी ट्रेड को लेकर बातचीत कर सकती है. इसके तहत मोहसिन खान और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की अदला-बदली का विकल्प देखा जा रहा है. हार्दिक पांड्या के पंजाब में आने पर स्टोइनिस के लिए टीम में जगह और भूमिका बदल सकती है. वहीं, फिट रहने पर मोहसिन खान पंजाब के तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती दे सकते हैं.

Leave a Comment