भुवनेश्वर कुमार OUT, कुलवंत खजरोलिया IN, क्रुणाल पंड्या बने कप्तान; हांग-कांग सिक्सेज के लिए बदल गई भारतीय टीम

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले 5 मैचों टी20आई सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज की वजह से अब भुवी हांग-कांग सिक्सेज 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

भुवी के इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने की वजह से अब उनकी जगह भारतीय टीम में गुजरात टाइंटस के तेज गेंदबाज कुलवंत खजरोलिया को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने भुवी की जगह भारतीय टीम में कुलवंत को शामिल किए जाने का ऐलान किया।

भुवी की जगह क्रुणाल बने टीम के कप्तान

एक तरफ जहां भुवनेश्वर कुमार हांग-कांग सिक्सेज के लिए भारतीय टीम से बाहर हो गए तो वहीं दूसरी तरफ इस सीजन के लिए भारतीय टीम का कप्तान क्रुणाल पंड्या को बनाया गया। इससे पहले भुवनेश्वर को कुमार हांगकांग सिक्सेज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने जाने के बाद अब क्रुणाल टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। क्रुणाल ने कभी इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी नहीं की है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बड़ोदा और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की है।

भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल ने भारत के लिए वनडे और टी20आी दोनों फॉर्मेट खेले हैं, लेकिन पिछले पांच सालों से वे राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। हालांकि वे आईपीएल में लगातार खेलते रहे हैं और अब तक पांच खिताब जीत चुके हैं। वे 2025 से आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं और इस फ्रेंचाइजी के साथ लगातार दो आईपीएल खिताब जीते हैं। क्रुणाल उस भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, टी नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया जैसे खिलाड़ी होंगे।

हांग-कांग सिक्सेज 2026 के लिए भारतीय टीम

क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, टी नटराजन, कुलवंत खेजरोलिया।

आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के 5वें मुकाबले के लिए भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह के जगह पर भी शामिल किया गया था। भारत को आखिरी टी20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु में खेलना है और उम्मीद है कि भुवी को भारत की प्लेइंग इलेवन में भी जगह दी जा सकती है। भुवी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री 4 साल के बाद हुई है।

 

 

 

 

 

 

इशान किशन टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर 1; T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन शीर्ष-5 से बाहर हैं।

Leave a Comment