भारत से धूल चटाने के बाद एशियन गेम्स से बाहर होने से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, थाईलैंड ने कर दी क्वार्टर फाइनल में बुरी हालत

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 से पाकिस्तान महिला क्रिकेट बाहर होने से बाल-बाल बच गई. थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में पाकिस्तान को लगभग हरा दिया था लेकिन किस्मत के चलते पाकिस्तान को जीत मिली अंत में उनसे एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

इससे पहले महिला एशिया कप 2026 में कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान को भारत ने सेमीफाइनल-1 में रौंद दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

बाहर होने से बाल-बाल बची पाकिस्तान

दरअसल, आज पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल 2 में थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम से भिड़ी थी. इस मैच में बारिश ने अपना असर डाला ग्राउंड गीला होने की वजह से 20-20 ओवर का मुकाबला सिर्फ 11-11 ओवर का हुआ. इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की गेंदबाजी के आगे थाईलैंड ने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर 91 रन बनाए.

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम जब 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करते के लिए उतरी तो थाईलैंड के गेंदबाजों ने उनकी नाम में दम कर दिया. पाकिस्तान की टीम गिरते पड़ते मैच को सिर्फ 2 बॉल पहले खत्म कर पाई. पाकिस्तान ने 10.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 92 रन बनाए मैच को 3 विकेट से जीत लिया. इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया.

 

 

थाईलैंड जैसे छोटी कमजोर मानी जाने वाली टीम के सामने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का ऐसा हाल होना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए चिंता का विषय है. अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की टक्कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम से हो सकती है. टीम इंडिया अपना क्वार्टर फाइनल मैच 18 सितंबर को खेला जाएगा.

 

 

थाईलैंड के लिए नानापत ने खेली शानदार पारी

इस मुकाबले में थाईलैंड की की तरफ से नानापत कोंचारोएनकाई ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 49 रनों की दमदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाए. उनके अलावा फन्निता माया ने 16 बॉल में 15 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान नारुएमोल चाईवाई ने 3 गेंदों में 10 रन बनाए. उन्होंने एक छक्का एक चौका लगाया. पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में कप्तान फातिमा सना का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने 3 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि नशरा संधू ने 1 विकेट अपने नाम किया.

पाकिस्तान के लिए किन प्लेयर्स ने बनाए रन

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को गुल फिरोजा शवाल जुल्फिकार ने धमाकेदार शुरुआत दी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 3.5 ओवर में 36 रन जोड़े थे. इसके बाद फिरोजा 13 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं जुल्फिकार ने 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14 गेंदों में 3 चौके एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए.

इसके बाद एक के बाद एक पाकिस्तान के विकेट गिरते गए. आयशा जाफर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं एक रन बनाकर आउट हुईं. टीम ने 11 रन जोड़कर अपने 4 विकेट गंवा दिए. इसके बाद गेंद कप्तान फातिमा सना ने मोर्चा संभाला उन्होंने 13 गेंदों में 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

 

 

फातिमा ने अपनी इस पारी में 3 चौके एक छक्का लगाया. उन्होंने इमान फातिमा के साथ मिलकर 13 गेंदों में 26 रन जोड़े. थाईलैंड की ओर से गेंदबाजी में ओननिचा कमचोमफु ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि सुनीदा चतुरोंगरत्तना ने 2 विकेट निकाले.

Leave a Comment