भारत से ड्रॉ सीरीज खेलकर भी वेस्टइंडीज की कमाई जीरो, 1997 के एक फैसले से बिगड़ी हालत

Hapur News: हापुड़ में आपसी विवाद के बाद एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में घुसे हमलावरों ने पहले युवक को गाली-गलौज कर धमकाया और फिर रात में उसके घर पहुंचकर ईंटें फेंकीं।

आरोपित युवक को घर से खींचकर बाहर ले आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे को बचाने पहुंचे पिता के सिर पर ईंट से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं, बीच-बचाव करने आई युवक की बहन के साथ भी मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ने का आरोप है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिन में गाली-गलौज, रात में घर पहुंचकर हमला करने का आरोप

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 16 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे उनका बेटा कचहरी से घर लौटा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले साहिल और उसकी मां बबीता ने युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने बाद में भुगत लेने की धमकी दी।पीड़ित का आरोप है कि रात करीब साढ़े दस बजे रविंद्र, उसकी पत्नी बबीता, बेटा साहिल और उनके कुछ साथी घर पहुंच गए। इसके बाद आरोपितों ने घर के अंदर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। आरोप है कि हमलावर युवक को घर के अंदर से खींचकर बाहर ले आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान घर में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

बेटे को बचाने पहुंचे पिता के सिर पर ईंट से किया वार

घर में बेटे के साथ मारपीट होते देख पिता और उसकी बहन बीच-बचाव करने के लिए आगे आए। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाया। इसी दौरान पिता के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, युवक की बहन के साथ मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। परिवार के साथ हुई इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने घायल पिता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment