भारत-श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल मैच इस दिन, पाकिस्तान जीत सकता है ब्रॉन्ज मेडल

रमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर एशियन गेम्स के फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह बना ली है। भारत ने विमेंस क्रिकेट में कम से कम सिल्वर मेडल कन्फर्म कर लिया है।

श्रीलंका से भारत का गोल्ड मेडल मैच होगा। टीम इंडिया की नजरें विजय रथ पर रवार रहते हुए गोल्ड जीतने पर होगी। जो टीम फाइनल हारेगी उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा। बता दें, पाकिस्तान और बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल मैच होगा।

विमेंस क्रिकेट को दोनों मुकाबले, गोल्ड मेडल मैच और ब्रॉन्ज मेडल मैच एक ही दिन खेले जाने हैं। पहले ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। वहीं गोल्ड मेडल मैच में भारत और श्रीलंका की टीम बाद में भिड़ेगी। आइए पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं।

एशियन गेम्स विमेंस क्रिकेट गोल्ड मेडल और ब्रॉन्ज मेडल शेड्यूल-

भारत ने बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदा

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के सामने 196 रनों का मुश्किल टारगेट रखा था। शेफाली ने 9 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 49 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह भारत के लिए विमेंस टी20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने वाली क्रिकेटर बन गईं हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2018 में इतनी ही गेंदों पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी।

196 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम मात्र 81 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने यह मैच 114 रनों से जीतकर गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह बनाई।

चमारी अटापट्टू पड़ी पाकिस्तान टीम पर भारी

चमारी अटापट्टू की 83 रनों की नाबाद पारी के दम पर श्रीलंका ने विमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से पटखनी दी। श्रीलंका की टीम इसी के साथ फाइनल में पहुंच गई है और उनका कम से कम सिल्वर मेडल भी कन्फर्म हो गया है।

शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर की शतकीय साझेदारी ने पाकिस्तान को 177 के स्कोर तक पहुंचाया। आयशा 71 रन बनाकर रन आउट हुईं, वहीं जुल्फिकार ने 54 रन बनाए। इस स्कोर का पीछा श्रीलंका ने 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से किया।

Leave a Comment