भारत वेस्टइंडीज मैच खत्म हुआ देरी से, दोनों टीमों पर लगी स्लो ओवर रेट पेनल्टी

INDvsWI भारत वेस्टइंडीज का तीसरा एकदिवसीय मैच रोमांचक होने के साथ साथ बहुत लंबा समय ले गया। इसकी वजह थी धीमी गेंदबाजी दोनों ही टीमों ने तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया। इस कारण मैच बहुत देरी से समाप्त हुआ।
वेस्टइंडीज की टीम में सिर्फ गुडाकेश मोती थे जिन्होंने स्पिन गेंदबाजी की तो वहीं भारत की ओर से सिर्फ कुलदीप यादव और नमनधीन स्पिन गेंदबाज थे।

दिलचस्प बात यह रही कि वेस्टइंडीज को 3 ओवर की स्लो ओवर रेट पेनल्टी लगी। इन 2 ओवरों में इंडीज सिर्फ 4 खिलाड़ी ही 30 यार्ड घेरे के बाहर रख सकता था। इन 2 ओवरों में भारतीय टीम ने 40 रन बनाए। हालांकि जब भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए यह सजा दी गई तो वेस्टइंडीज को 4 ओवरों में 44 रन बनाने थे। लेकिन इंडीज ने यह 14 गेंदों में ही बना लिए।

हालांकि दोनों ही टीमों के लिए जुर्माना भी लगाया गया है। भारत पर जहां मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, वहीं वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगा जिसमें दोनों टीम को निर्धारित ओवर गति से क्रमशः चार और दो ओवर कम पाया गया।मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने शनिवार को मैच के बाद यह जुर्माना लगाया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ”दोनों कप्तानों ने अपराध स्वीकार कर लिए और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी।”

ये आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे।

वेस्टइंडीज अंतिम वनडे में पहले ही तीन मैच की सीरीज गंवा चुका था, लेकिन उसने भारत दौरे के वनडे चरण का समापन शानदार अंदाज में किया। शाई होप के नाबाद 162 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने पुरुष वनडे में अपने सबसे बड़े 352 रन के लक्ष्य को हासिल किया।

अब दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेंगी जो मंगलवार को लखनऊ में शुरू होगी।भारतीय और इंडीज के कप्तान शुभमन गिल और शाई होप ने इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं की है।

Leave a Comment