एशियन गेम्स 2026 में शनिवार (03 अक्टूबर) को भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल को महिलाओं की कुश्ती 53 किग्रा कैटेगरी फाइनल गंवाना पड़ा. गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय पहलवान ने जापान की मो कियोका के खिलाफ 1-9 से हार का सामना किया.
पहले हाफ में अंतिम पंघाल बिल्कुल ही फ्लॉप नजर आईं. वह कोई प्वाइंट हासिल नहीं कर सकीं. जापानी पहलवान ने पहले हाफ में 2 प्वाइंट्स हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली थी. दूसरे हाफ में भी मो कियोका का दबदबा देखने को मिला. यहां जापानी खिलाड़ी ने 7 प्वाइंट्स अपने नाम किए, जबकि भारतीय पहलवान सिर्फ 1 ही प्वाइंट अपने नाम कर सकीं. इस तरह फुल टाइम के बाद स्कोर 1-9 का रहा.