भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, शूटिंग के दौरान रचिन रविंद्र चोटिल

भारतीय टीम को अगले महीने 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इस टूर पर 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लग चुका है।

उनके मल्टी फॉर्मेट प्लेयर रचिन रविंद्र चोटिल हो गए हैं। वह किसी मैच के दौरान नहीं बल्कि एक शूट के दौरान चोटिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शूटिंग के दौरान कैच लेते हुए उन्हें यह चोट लगी और बताया जा रहा है कि उनका कंधा डिसलोकेट हो गया है, यानी खिसक गया है। भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने अभी एक महीने का समय बाकी है, देखना होगा कि रचिन तब तक फिट हो पाते हैं या नहीं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार रचिन रविंद्र को यह चोट बुधवार 16 सितंबर को लगी थी। ऑकलैंड में स्काई के साथ एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइविंग कैच लेने की कोशिश में रचिन का दाहिना कंधा खिसक गया। अब डाउट है कि वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा ले पएंगे।

रचिन रविंद्र का शुक्रवार (18 सितंबर) को मेडिकल स्पेशलिस्ट ने शुरुआती जांच की, जिसमें किसी बड़े स्ट्रक्चरल डैमेज की बात से इनकार किया गया। हालांकि, उनके खेलने के लिए वापसी का टाइमलाइन रिहैबिलिटेशन के शुरुआती स्टेज में उनकी प्रोग्रेस पर निर्भर करेगा।

भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है, लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि रवींद्र खेलने के लिए समय पर ठीक हो पाएंगे या नहीं।

न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने कहा कि शूटिंग के दौरान कैच लेने की कोशिश में रविंद्र अजीब तरह से सेफ्टी मैट पर गिर गए थे।

सैंडल ने कहा, “यह सच में एक बुरी चोट थी। हम रचिन के लिए बहुत दुखी हैं और हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह पक्का करना है कि वह अच्छी तरह से ठीक हो जाए और जितनी जल्दी हो सके मैदान पर वापस आ जाए। हमारे खिलाड़ियों से जुड़े सभी कमर्शियल शूट की तरह, इन एक्टिविटीज पर सभी पार्टियों ने पहले ही सहमति दे दी थी, और सुरक्षा के सही तरीके भी अपनाए गए थे। यह थोड़ा अजीब हादसा था, और हम भविष्य में इस तरह के इवेंट्स के लिए अपने प्रोसेस का रिव्यू करते रहेंगे।”

न्यूज़ीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टीम रविंद्र के साथ सावधानी से पेश आएगी, खासकर आगे के बिजी टेस्ट शेड्यूल को देखते हुए।

वाल्टर ने कहा, “अगले छह महीनों में टेस्ट क्रिकेट के भारी शेड्यूल को देखते हुए, हम रचिन को जरूरत से जल्दी वापस नहीं लाना चाहते। वह अपने रिहैब के मामले में अच्छे हाथों में है और हम जल्द ही उसका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”

न्यूजीलैंड अगले हफ्ते की शुरुआत में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर सकता है।

Leave a Comment