बाबर आजम नंबर 1, रोहित-विराट टॉप 3 से बाहर, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय; T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाजों और भारतीय बल्लेबाजों की अक्सर बात होती है। वहीं अगर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो बाबर आजम नंबर 1 पर काबिज हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली इस लिस्ट के टॉप 10 में सिर्फ 2 भारतीय नाम हैं, लेकिन यह दोनों टॉप 3 में भी नहीं हैं।

टी20 इंटरनेशनल में अब तक बाबर आजम ने सर्वाधिक 477 चौके लगाए हैं। वहीं आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज जोस बटलर इस लिस्ट में तीसरे पर हैं। रोहित और विराट का नाम टॉप 3 में शामिल नहीं हैं।

आपको बता दें इस लिस्ट में रोहित शर्मा 383 चौके लगाकर चौथे स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली के नाम 369 चौके टी20 इंटरनेशनल में दर्ज हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल अब नहीं खेलते हैं। लिस्ट में छठे स्थान पर डेविड वॉर्नर का नाम है, और वह भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

सूर्या, धवन भी टॉप 50 की लिस्ट में शामिल

भारत के सिर्फ यही दो खिलाड़ी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट के टॉप 10 में नहीं हैं लेकिन 11वें स्थान पर मौजूद हैं। सूर्या के नाम 113 मैचों की 107 पारियों में 297 चौके दर्ज हैं। उनके बाद अगले भारतीय जो इस लिस्ट में हैं वह हैं शिखर धवन और वह 47वें स्थान पर हैं। धवन ने टी20 इंटरनेशनल में 191 चौके लगाए थे। अभिषेक शर्मा 188 चौकों के साथ लिस्ट में 50वें और इशान किशन 186 चौकों के साथ 54वें स्थान पर हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक चौके लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100s 50s 4s 6s
बाबर आजम (पाकिस्तान) 145 136 18 4596 122 38.94 128.02 3 39 477 80
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) 163 160 12 3895 115* 26.31 134.35 1 24 449 141
जोस बटलर (इंग्लैंड) 163 150 24 4384 131 34.79 150.13 2 30 408 192
रोहित शर्मा (भारत) 159 151 19 4231 121* 32.05 140.89 5 32 383 205
विराट कोहली (भारत) 125 117 31 4188 122* 48.69 137.04 1 38 369 124
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 110 110 12 3277 100* 33.43 142.47 1 28 337 122
क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 110 109 9 3095 115 30.95 142.23 2 19 313 133
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) 122 118 7 3531 105 31.81 135.70 2 20 309 173
एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) 103 103 12 3120 172 34.28 142.53 2 19 309 125
विरनदीप सिंह (मलेशिया) 126 118 23 3515 116* 37.00 127.35 1 24 307 143

अभिषेक शर्मा नंबर 1, सूर्यकुमार यादव तीसरे पर; T20I में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी पारी की पहली गेंद पर छह बार छक्का लगा चुके हैं। इस मामले में वह अब संयुक्त रूप से नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

Leave a Comment