Jasprit Bumrah, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास एक बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह अहम मुकाबला 5 मार्च 2026 को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मैच में बुमराह के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने का सुनहरा मौका है. अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 7 भारतीय गेंदबाज ही इस उपलब्धि को हासिल कर सके हैं.
इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह
फिलहाल जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 499 विकेट अपने नाम किए हैं. इसमें टेस्ट क्रिकेट में 52 मैचों की 99 पारियों में 234 विकेट, वनडे में 89 मैचों में 149 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 93 मैचों में 116 विकेट शामिल हैं. उन्हें अब सिर्फ एक विकेट की दरकार है, जो इस सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आ सकता है. अगर वो यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो भारतीय क्रिकेट के उन चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने इंटरनेशलन लेवल पर 500 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं.
इस लिस्ट में फिलहाल अनिल कुंबले (956 विकेट), रविचंद्रन अश्विन (765), हरभजन सिंह (717), कपिल देव (687), रवींद्र जडेजा (634), जहीर खान (610) और जवागल श्रीनाथ (551) शामिल हैं. बुमराह का नाम इस लिस्ट में जुड़ना निश्चित रूप से उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि होगी, खासकर तेज गेंदबाज के तौर पर जहां ऐसी उपलब्धियां कम ही देखने को मिलती हैं.
फाइनल में पहुंचने का बड़ा मौका
यह सेमीफाइनल दोनों टीमों के लिए फाइनल में जगह बनाने का आखिरी पड़ाव है. भारत ने टूर्नामेंट में एक हार (साउथ अफ्रीका के खिलाफ) के बावजूद ज्यादातर मैच जीते हैं. सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री की थी. वहीं इंग्लैंड ने भी अभी तक सिर्फ 1 हार का सामना किया है मजबूत प्रदर्शन के साथ फाइनल की दावेदारी पेश कर रही है.इस बड़े मैच में टीम इंडिया को सबसे ज्यादा उम्मीदें जसप्रीत बुमराह से ही होंगी, जो भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं और बड़े मैचों में उनका प्रदर्शन हमेशा यादगार रहा है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें