इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की टेस्ट टीम का हाल किसी से छिपा नहीं है. लेकिन, उसके बाद आया भूचाल और भी गजब रहा. टीम से 7 खिलाड़ियों को बीच सीरीज में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में घटने वाली ये अपने तरीके की पहली घटना मानी जा रही है. हैरानी तब हुई जब ये खबर भी सामने आई कि कुछ खिलाड़ियों को तो पता ही नहीं कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. मतलब PCB ने उन्हें बाहर करने का फैसला बिना उनसे बात किए ही ले लिया.
बताया भी नहीं और टीम से निकाल दिया- रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने जिन 7 खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट की टीम से निकाला, उनमें से कईयों को नहीं पता था कि वो घर लौट रहे हैं. उन्हें इसका पता सोशल मीडिया से चला. अब इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पाकिस्तान अपने इंटरनेशनल क्रिकेटरों को कैसे ट्रीट करते हैं?
अपने खिलाड़ियों से ऐसे पेश आता है पाकिस्तान
वैसे पाकिस्तान अपने खिलाड़ियों के साथ कैसे पेश आता है, इसका पता इंग्लैंड सीरीज के दौरान अजहर महमूद के बाबर आजम को लेकर दिए बयान से भी चलता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बाबर के साथ पाकिस्तान के एक्स प्लेयर और सोशल मीडिया पंडित पेश आते हैं, वो बेहद दुखद है.
पाकिस्तान क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा!
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद पाकिस्तान ने खराब फॉर्म और विवादों से घिरे 7 खिलाड़ियों को घर भेज दिया है. उसने उनकी जगह पर 5 अनकैप्ड प्लेयर्स को टीम से जोड़ा है. इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अपने कोच सरफराज अहमद की भी छुट्टी कर दी है. आमतौर पर टीम में इस तरह के बदलाव सीरीज खत्म होने के बाद होते हैं. लेकिन, पाकिस्तान ने ऐसा इंग्लैंड के साथ चल रही सीरीज के बीच में किया है. ऐसा कोई भी बड़ी टीम नहीं करती. खुद पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में भी ये शायद पहली बार ही हुआ होगा.
PCB के इस रवैए पर भड़े शाहिद अफरीदी
PCB के इस रवैए पर रोष है. कई दिग्गज क्रिकेटर नाखुश हैं. शाहिद अफरीदी ने तो सवाल ही खड़े कर दिए हैं. उन्होंने सवाल किया है कि कोच को सिर्फ 5 टेस्ट के बाद ही क्यों हटा दिया गया? अफरीदी के मुताबिक सेलेक्शन कमेटी का ये हैरान करने वाला फैसला है. 46 साल के पूर्व ऑलराउंडर ने ये भी सवाल किया कि T20 के खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह देना, कहां से सही फैसला है?
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट एजबेस्टन में खेला जाएगा, जो कि 9 सितंबर से शुरू होगा.