भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होने वाले हैं. इस बार दोनों टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा. फाइनल को लेकर, फैंस को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इस मैच को मोबाइल और टीवी पर कहां देखा जा सकता है.
अगर आप भी भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जानिए मैच से जुड़ी पूरी जानकारी.
भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी. मुकाबला जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा.
कहां देख सकते हैं लाइव
भारत और पाकिस्तान के इस फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी. वहीं टीवी पर मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. ऐसे में जो फैंस मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, वो सोनी लिव के जरिए मुकाबला लाइव देख सकते हैं.
फ्री में कहां और कैसे देखें
सोनी लिव पर मैच देखने के लिए आमतौर पर मंथली या ईयरली सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. लेकिन अगर आपके पास Jio, Airtel या Vodafone-Idea (Vi) का ऐसा रिचार्ज प्लान है, जिसमें सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन शामिल है, तो आपको अलग से सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी. यानी पहले अपने रिचार्ज प्लान में मिलने वाले OTT बेनिफिट को चेक कर लें.
फाइनल में कैसे पहुंची भारत और पाकिस्तान की टीम
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर गोल्ड मेडल के मुकाबले में अपनी जगह पक्की की. अब 3 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा.