पाकिस्तान में जन्मे क्रिकेटर को पाया गया डोपिंग का दोषी, ICC ने लगाया 15 महीने का बैन

पाकिस्तान में जन्मे यूएई के एक क्रिकेटर को डोपिंग का दोषी पाया गया है। यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान पर पिछले साल एक प्रतियोगिता के दौरान किए गए डोप टेस्ट में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 15 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।

आसिफ के आठ सितंबर 2025 को किए गए परीक्षण में मेस्टेरोलोन के मेटाबोलाइट की पुष्टि हुई थी। मेस्टेरोलोन का इस्तेमाल टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए किया जाता है।

आसिफ एक पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट भी पाकिस्तान के लिए खेला है। वहीं 2022 से वह यूएई की इंटरनेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने यूएई के लिए 2500 से अधिक इंटरनेशनल रन बनाए हैं और वनडे क्रिकेट में नाबाद 151 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक बयान में कहा,”36 वर्षीय आसिफ ने आईसीसी की डोपिंग रोधी संहिता के नियम 2.1 के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ मामले के समाधान संबंधी समझौते के तहत सजा स्वीकार कर ली।”

कब से कब तक लगा बैन?

प्रतिबंध की अवधि आठ सितंबर 2025 से लागू हुई है और यह इस साल सात दिसंबर तक चलेगी। आईसीसी ने इस मामले पर कहा, “आसिफ को आठ अक्टूबर से किसी टीम के साथ अभ्यास करने या किसी क्लब अथवा आईसीसी की सदस्य संस्था की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी लेकिन वह आठ दिसंबर से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए पात्र होंगे।”

आसिफ के आठ सितंबर 2025 से लेकर 29 दिसंबर 2025 को उनके अस्थायी निलंबन की शुरुआत तक के व्यक्तिगत परिणामों को अमान्य कर दिया गया है। आसिफ खान ने 2022 में डेब्यू करने के बाद से यूएई के लिए 38 एकदिवसीय और 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज आसिफ 2017 में यूएई चले गए थे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के लिए घरेलू क्रिकेट में 32 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले थे।

IND vs SL: दिनुशा फिर बने सिरदर्द, ड्रॉ की ओर बढ़ रहा कोलंबो टेस्ट; पहले सेशन में भारत को नहीं मिला कोई विकेट

भारत और श्रीलंका के बीच जारी कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन पहले सत्र में श्रीलंका ने 100 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गंवाया। इसी के साथ यह मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता दिखा।

Leave a Comment